विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना ने ऋषि को बोल दिया 'पापा', क्‍या जल्‍द बनने वाली हैं बहू?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 20 Nov 2015 06:35 PM (IST)

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिलेशनशिप के बारे में अब किसी से भी कुछ छिपा नहीं है। फिर भी दोनों ने अब तक इसे खुलकर स्‍वीकार नहीं किया है। खैर, खबर ये है कि हाल ही में एक पार्टी में कुछ ऐसा सुनने और देखने को मिला कि फिर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिलेशनशिप के बारे में अब किसी से भी कुछ छिपा नहीं है। फिर भी दोनों ने अब तक इसे खुलकर स्वीकार नहीं किया है। खैर, खबर ये है कि हाल ही में एक पार्टी में कुछ ऐसा सुनने और देखने को मिला कि फिर से दोनों की शादी की जोर-शोर से चर्चा होने लगी है।

शाहरुख-काजोल को 'पलंगतोड़ जोड़ी' कहा तो मिला करारा जवाब

चलिए बता ही देते हैं कि अाखिर पूरा माजरा है क्या। दरअसल, हाल ही में एक पार्टी में रणबीर-कट्रीना पहुंचे तो वहां ऋषि कपूर भी मौजूद थे। जाहिर सी बात है आमना-सामना तो होना ही था। मगर कट्रीना जिस तरह से रणबीर के पापा से मिलीं, वहां मौजूद सभी की नजरें उन पर टिक गईं। कट्रीना ने पहले बहुत ही प्यार से ऋषि के गाल पर किस किया और फिर हौले से पूछा 'हैलो पापा, हाउ आर यू?'

पहली बार हॉट एंड सेक्सी लुक में दिखीं शाहिद की पत्नी, टैटू पर भी नजरें टिकीं

तो अब आपको भी पूरा माजरा समझ में आ गया होगा। कट्रीना ने ऋषि को पापा बुलाना शुरू कर दिया है। इसका मतलब तो यही निकाला जा सकता है कि उन्होंने भी कट्रीना काे बहू के तौर पर स्वीकार कर लिया है। जबकि इससे पहले कहा जा रहा था कि वो कट्रीना के साथ रणबीर के रिलेशनशिप को लेकर खुश नहीं हैं।

पति की फिल्म का टीजर देख ट्विंकल खन्ना के उड़ गए होश

आपको बता दें कि भले ही रणबीर-कट्रीना ने अब तक अपने रिलेशनशिप को खुलकर स्वीकार नहीं किया है, मगर वो दोनों एक साथ बांद्रा, कार्टर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। खैर, उस पार्टी में कट्रीना और ऋषि के बीच जो हुआ, उसे देखने और सुनने के बाद फिर से दोनों की शादी की जोर-शोर से चर्चा होने लगी है।