विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति की फिल्‍म का टीजर देख ट्विंकल खन्‍ना के उड़ गए होश

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 19 Nov 2015 03:31 PM (IST)

शादी के बाद ट्विंकल खन्‍ना भले ही बॉलीवुड से दूर अपने बिजनेस में व्‍यस्‍त हो गई हों, मगर पति अक्षय कुमार की फिल्‍मों पर हमेशा उनकी नजरें टिकी रहती हैं। इस मामले में वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय नजर आती हैं। अब उनके पति अक्षय अपनी अगली फिल्‍म

News Article Hero Image

मुंबई। शादी के बाद ट्विंकल खन्ना भले ही बॉलीवुड से दूर अपने बिजनेस में व्यस्त हो गई हों, मगर पति अक्षय कुमार की फिल्मों पर हमेशा उनकी नजरें टिकी रहती हैं। इस मामले में वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय नजर आती हैं। अब उनके पति अक्षय अपनी अगली फिल्म 'एयरलिफ्ट' लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बुधवार को इस फिल्म का फर्स्ट टीजर रिलीज किया, जिसे देखकर ट्विंकल के रोंगटे खड़े हो गए और वो खुद को ट्विटर पर इसकी तारीफ करने से रोक नहीं पाईं। ये रहा उनके द्वारा किया गया ट्वीट।

वाकई में टीजर देखकर अक्षय की यह फिल्म काफी रोमांचक लग रही है। उन्हें भी इस फिल्म में काम कर गर्व महसूस हो रहा है। राजस्थान में शूटिंग में व्यस्त अक्षय ने मंगलवार को इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था और बुधवार को इसका टीजर भी रिलीज कर दिया। यह फिल्म 1990-91 में इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत से भारतीय को निकालने की दास्तां पर आधारित है।

अक्षय की फिल्म 'एयरलिफ्ट' का टीजर देखने के लिए यहां क्लिक करें

इसमें अक्षय ने एक नामी शख्स रंजीत कटियाल का किरदार निभाया है। पूरी फिल्म में बताया गया है कि कुवैत जैसे खाड़ी देखें में रहने वाले हिंदुस्तानी अपने देश को भुला चुके हैं। मगर जब उन पर सबसे बड़ा संकट आता है, तो वही देश उनकी सबसे बड़ी उम्मीद होता है। इस फिल्म के निर्देशक राजा कृष्णा मेनन हैं और यह फिल्म 22 जनवरी 2016 को रिलीज हो होगी। इसमें 'द लंचबॉक्स' की हीरोइन निम्रत कौर भी अहम भूमिका में हैं।

रिमी सेन 'बिग बॉस' से वसूल चुकी हैं विनिंग अमाउंट से भी कई गुना ज्यादा रकम

पहले दीपिका ने कहा अब भी है एक्स बॉयफ्रेंड से प्यार, अब दे रहीं ये सफाई