विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिमी सेन 'बिग बॉस' से वसूल चुकी हैं विनिंग अमाउंट से भी कई गुना ज्‍यादा रकम

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 19 Nov 2015 02:53 PM (IST)

इन दिनों 'बिग बॉस' के घर में नजर आ रहीं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रिमी सेन को लेकर एक जबरदस्‍त चर्चा चल रही है, जो अगर वाकई में सच निकली तो बहुत ही हैरानी की बात होगी। जी हां, दरअसल चर्चा ये है कि 'बिग बॉस' के घर का मेहमान बनने के

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों 'बिग बॉस' के घर में नजर आ रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन को लेकर एक जबरदस्त चर्चा चल रही है, जो अगर वाकई में सच निकली तो बहुत ही हैरानी की बात होगी। जी हां, दरअसल चर्चा ये है कि 'बिग बॉस' के घर का मेहमान बनने के लिए इस शो के निर्माताओं ने उन्हें करीब दो करोड़ रुपये की कीमत चुकाई है।जबकि इस शो की ईनामी राशि सिर्फ 50 लाख रुपये ही है।

इस शो में दिखाई गई भारतीय टेलीविजन की पहली लेस्बियन किस

ऐसे में अगर यह बात सच निकली तो इस लिहाल से रिमी सेन को ईनामी राशि से चार गुना राशि पहले ही हासिल हो गई है। इस लिहाज से उन्हें 'बिग बॉस' की अब तक सबसे महंगी कंटेस्टेंट भी करार दिया जा रहा है। इंडस्ट्री के जानकर रिमी सेन को मिली इस रकम पर काफी हैरानी जता रहे हैं। जबकि वो अब तक दिखाए एपिसोड में काफी ढीला-ढाला रवैया अपनाते नजर आ रही हैं और कई बार ये भी बोल चुकी हैं कि वो 'बिग बॉस' के घर से बाहर जाना चाहती हैं।

पहले दीपिका ने कहा अब भी है एक्स बॉयफ्रेंड से प्यार, अब दे रहीं ये सफाई

अब ऐसे में तो यह भी कहा जा सकता है कि जब उन्होंने इतनी रकम वसूल ही ली है तो फिर उन्हें क्या फर्क पड़ता है वो इस शो में रहें या न रहें। जहां तक पब्लिसिटी की बात है तो लोगों के बीच वो इस शो से अब तक चर्चा में आ ही गई हैं। यानी उनका ये मकसद भी पूरा हो ही गया है। खैर, अभी भी रिमी सेन 'बिग बॉस' के घर में टिकी हुई हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।