विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस शो में दिखाई गई भारतीय टेलीविजन की पहली लेस्बियन किस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 19 Nov 2015 02:37 PM (IST)

लगता है युवाअों को टारगेट करने वाला चैनल 'एमटीवी' भारतीय टेलीविजन इतिहास में नई इबारत लिखना चाह रहा है। हाल ही में इस चैनल ने अपने एक शो में ऐसा कुछ दिखा दिया है, जो भारतीय टेली इतिहास में किसी भी शो में पहले नहीं दिखाया गया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लगता है युवाअों को टारगेट करने वाला चैनल 'एमटीवी' भारतीय टेलीविजन इतिहास में नई इबारत लिखना चाह रहा है। हाल ही में इस चैनल ने अपने एक शो में ऐसा कुछ दिखा दिया है, जो भारतीय टेली इतिहास में किसी भी शो में पहले नहीं दिखाया गया।

पहले दीपिका ने कहा अब भी है एक्स बॉयफ्रेंड से प्यार, अब दे रहीं ये सफाई

इस चैनल पर एक शो आता है 'द बिग एफ विथ गौतम गुलाटी'। इस शो में काफी हटकर चीजें पेश की जा रही हैं। जहां दूसरे चैनल बच्चों के बदल जाने और किडनी डोनेट करने जैसे मामलों को ही उठा रहे हैं, वहां यह शो अपनी सोच को काफी अलग रख रहा है। इस शो में सेम सेक्स रिलेशनशिप्स को भी मुद्दा बनाया जा रहा है। इस शो के एपिसोड 6 का नाम ही 'आय किस्सड अ गर्ल' है।

जानिए माधुरी ने क्यों कि हर दिन पांच लीटर पानी दान करने की अपील

यह डिजाइनिंग स्टूडेंट शर्मिष्ठा की कहानी है, जिसकी ड्रेसेज को मॉडल मधुरिमा प्रमोट करती है। इस शो में इन्हीं दोनों के बीच एक किस फिल्माया गया है और बताया गया है कि कैसे यह एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाती हैं। कई अंग्रेजी वेबसाइट्स ने इस एपिसोड को जगह दी है और इसकी हर जगह जबरदस्त चर्चा हो रही है। कुछ लोग जहां इसे बुरा कह रहे हैं तो कई मान रहे हैं कि इस कदम से टीवी की सोच को नई दिशा मिलेगी।