विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंद पड़े कमरे में मिली अभिनेत्री की लाश, कंगना की फिल्म में किया था काम

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 13 Jun 2017 01:12 PM (IST)

बता दें कि कृतिका चौधरी एक स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस थी और उसने कंगना रनौत स्टारर फिल्म रज्जो में भी काम किया था।

बंद पड़े कमरे में मिली अभिनेत्री की लाश, कंगना की फिल्म में किया था काम
बंद पड़े कमरे में मिली अभिनेत्री की लाश, कंगना की फिल्म में किया था काम

मुंबई। मुंबई में सोमवार की रात अंधेरी वेस्ट इलाके में एक बंद कमरे से मिली अभिनेत्री कृतिका चौधरी की लाश को लेकर गुत्थी अभी तक उलझी हुई है। पुलिस की जांच में अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि एक्ट्रेस ने ख़ुदकुशी की या इसके पीछे किसी का हाथ है।

अंबोली पुलिस ने फिलहाल इसे एक्सीडेंटल केस रजिस्टर किया है। पुलिस के मुताबिक कृतिका जिस फ़्लैट में रहती थी, वो पिछले तीन दिनों से लॉक था। पड़ोसियों ने फ़्लैट में से दुर्गंध आने पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ का जब घर में घुसी तो वहां बुरी हालत में लाश मिली। ये भी बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के शरीर पर चोट के कुछ निशान हैं। बता दें कि कृतिका चौधरी एक स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस थी और उसने कंगना रनौत स्टारर फिल्म रज्जो में भी काम किया था। कुछ समय पहले तक वो टीवी सीरियल्स में भी काम करती थीं, जिसमें एकता कपूर के शो परिचय में शामिल है।

यह भी पढ़ें:बैंक चोर के नाम से क्या सेंसर है नाराज़, निर्माता ने किया इंकार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।