विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना की मुसीबत बढ़ा सकती है आदित्‍य पंचोली की किताब!

By rohit guptaEdited By:
Updated: Thu, 05 Feb 2015 09:57 AM (IST)

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि कंगना रनौत अपने बॉलीवुड के शुरुआती करियर में आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थी, हालांकि उन्होंने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। अब सुनने में आ रहा है कि आदित्य इस पर एक किताब लिख रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। ये बात किसी से छुपी नहीं है कि कंगना रनौत अपने बॉलीवुड के शुरुआती करियर में आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थी, हालांकि उन्होंने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। अब सुनने में आ रहा है कि आदित्य इस पर एक किताब लिख रहे हैं।

'मेरा अब आदित्य से कोई रिश्ता नहीं है'

एक सूत्र ने कहा, 'ये एक रिश्ते के बारे में सनसनीखेज किताब होगी, जिसने उन्हें अपने पारिवारिक जीवन से लगभग अलग कर दिया था। ये तीसरे व्यक्ति के बारे में होगी।' ये किताब बेशक कंगना के लिए मुसीबत बन सकती है क्योंकि इस वक्त उनका करियर ग्राफ बुलंदियों पर है और कंगना खुद कह चुकी हैं कि वो फिलहाल रिलेशनशिप में हैं।

इस नए लुक के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगे सूरज पंचोली

खैर, ये तो आदित्य की किताब रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि वो कंगना के बारे में है या किसी और के बारे में।

आदित्य पंचोली ने खोया आपा, पड़ोसी को मारा घूंसा