विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदित्य रॉय कपूर इस फिल्‍म में फ्री काम करने को तैयार!

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 16 Apr 2015 07:42 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Apr 2015 11:07 AM (GMT+05:30)

शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि कोई हीरो कई हिट फिल्‍में देने के बाद किसी फिल्‍म में फ्री काम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि कोई हीरो कई हिट फिल्में देने के बाद किसी फिल्म में फ्री काम करने के लिए तैयार हो जाए। लेकिन आदित्य रॉय कपूर एक फिल्म में फ्री काम करने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: जैकलीन ने सलमान खान से कहा- हां मैं तैयार हूं...

सुपरहीरो पर बनी मेगाहिट फिल्म 'एवेंजर्स` का सीक्वल आने वाला है। 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन` जल्द ही रिलीज होगी। मगर इसे लेकर अभी से भारत और विदेशों में उत्सुकता का माहौल बन रहा है।

'बी टाउन' सेलेब्स भी इस क्रेज से अछूूते नहीं है। आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि वह इस फिल्म के बहुत बड़े फैन हैं। यदि यह फिल्म इंडिया में बनती है तो वह इसको फ्री में करने के लिए तैयार हैं। आदित्य ने कहा, 'मैं फिल्म 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन` को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यदि यह फिल्म भारत में बने तो मैं फ्री में कर दूंगा।'

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे कर लिए 12 साल

उन्होंने बताया, 'हल्क' मेरा पसंदीदा किरदार है। मुझे यह बात बहुत पसंद है कि वो कितना इमोशनल और कोमल दिल वाला है। बावजूद इसके यदि दुश्मन उसके माहौल को खराब करने की कोशिश करें तो वो दोगुनी ताकत से उसका सामना भी करता है।'

बॉलीवुड डायरेक्टर्स यदि इस बात को सुन रहे होंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा, क्योंकि बॉलीवुड में मुफ्त का सुपरहीरो किसे अच्छा नहीं लगेगा!

इसे भी पढ़ें: आमिर खान से होने लगी है कंगना की तुलना!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।