विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान के बाद अब न्‍यूड होगा ये अभिनेता

By rohitEdited By:
Updated: Fri, 12 Dec 2014 09:17 AM (IST)

फिल्म 'पीके' के पहले पोस्टर में आमिर खान के न्यूड नज़र आने के बाद फिल्म को लेकर काफी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं आने लगी थी। सुनने में आया है कि अभिनेता वीर दास भी आमिर का यह पैंतरा अपनाएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'पीके' के पहले पोस्टर में आमिर खान के न्यूड नज़र आने के बाद फिल्म को लेकर काफी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं आने लगी थी। सुनने में आया है कि अभिनेता वीर दास भी आमिर का यह पैंतरा अपनाएंगे।

खबरों की मानें तो वीर दास अपनी आने वाली फिल्म 'मस्तीजादे' के एक सीन में समुद्र के किनारे में वर्ली में लगभग बिना कपड़ों के भागते नज़र आएंगे। ये सीन शाम के समय का होगा जिस वक्त ये इलाका लोगों से खचाखच भरा होता है। वीर इस सीन को शूट कर चुके हैं और इसे बेहतरीन तरीके से शूट करने के लिए उन्हें प्रोडक्शन टीम की तरफ से काफी वाहवाही भी मिली है।

इतना ही नहीं फिल्म में उनके को-स्टार्स रितेश देशमुख, सनी लियोन और तुषार कपूर ने भी उनकी काफी तारीफ की है। वीर दास ने कहा कि उन्हें इस सीन को करने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई। अभिनेता ने बताया कि ये सीन शाम को करीब 5 बजे शूट किया गया था और लोग उस रास्ते से अपने-अपने घरों को लौट रहे थे।

बेशक इस खबर के बाद दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करेंगे।

पढ़ेंः इस अभिनेता ने रचाई गुपचुप शादी!