यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
करीना के बारे में रणवीर ने सुन लिया कुछ ऐसा कि आ गया उन्हें सदमा!
करीना कपूर ने तो 'सदमा' के रीमेक में काम करने से इंकार कर दिया और जब इस बारे में रणवीर ...और पढ़ें

मुंबई। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में रीमेक का ट्रेंड जोरो पर है। इसी कड़ी में 1983 में आई श्रीदेवी-कमल हासन की क्लासिक फिल्म 'सदमा' का भी रीमेक बनाने की तैयारी है। एड फिल्मकार लियॉड बपिस्टा ने यह जिम्मेदारी उठाई है। जबकि लीड रोल के लिए रणवीर सिंह और करीना कपूर को एप्रोच किया गया था।
शाहरुख खान की 'फैन' की यह हीरोइन है तीन बच्चों की मां!
हालांकि करीना कपूर ने तो 'सदमा' के रीमेक में काम करने से इंकार कर दिया और जब एक इंवेट में इस बारे में रणवीर सिंह से पूछा गया तो अपने मजेदार स्टाइल में जवाब दिया, 'ये सुन के मुझे सदमा आ गया।' आपको बता दें कि 2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' के लिए रणवीर और करीना ही ओरिजनल च्वॉइस थे।
'रानी लक्ष्मी बाई' के लिए कंगना सीख रही हैं तलवारबाजी, घुड़सवारी
हालांकि संजय लीला भंसाली भी उस समय रणवीर और करीना की जोड़ी बनाने में नाकाम रहे और फिर उन्होंने रणवीर-दीपिका कीे जोड़ी बना दी, जो अब असल जिंदगी में भी जम चुकी है। 'सदमा' के रीमेक के लिए करीना के 'ना' कहने से भी दोनों की जोड़ी बनते-बनते रह गई। तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर कब दिखेंगे रणवीर-करीना एक साथ।