विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिल्‍कुल शाहरुख जैसी दिखती है ये महिला, तस्‍वीरें देख खा जाएंगे धोखा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 15 Jul 2016 06:26 PM (IST)

सच में अगर आप इन्‍हें देख लेंगे तो धोखा खा जाएंगे। यह एक पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं और इनकी तस्‍वीरें देख पहचानना मुश्किल हो जाएगा कि यह शाहरुख खान है या कोई और।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। हाल ही में कनाडा की फिटनेस वीलॉगर नवप्रीत बांगा सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं और वो इसलिए, क्योंकि वो बिल्कुल बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती हैं। दोनों की तस्वीरें देख पहचानना मुश्किल है कि असली प्रियंका है कौन।

'गदर' का यह मासूम बच्चा हो गया गबरू जवान, अब बनकर आ रहा हीरो

जन्मदिन विशेष: तस्वीरों में देखिए हॉट कट्रीना कैफ का कूल सफरनामा

खैर, अब प्रियंका की तरह ही बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का हमशक्ल भी सामने आ गया है और इसकी तस्वीरें भी देख आप धोखा जाएंगे। दिलचस्प बात यह भी है कि ये जनाब पम्मी आंटी के नाम से मशहूर हैं।

वैसे ओरिजनल नाम सुमेर एस पसरीचा है, जो कि एक टीवी एक्टर हैं। अब तो आपको भी यकीन हो गया होगा कि कोई भी इनकी तस्वीरें देखकर धोखा खा जाएगा।

कट्रीना का बूम से जग्गा जासूस तक का सफर

सुमेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बिल्कुल शाहरुख की तरह दिख रहे हैं।

'सुल्तान' के खिलाफ बोल गईं अनुष्का शर्मा

नवप्रीत बांगा की तरह सुमेर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं और सभी देख कर हैरान-परेशान हैं।

आखिरकार संभावना सेठ ने ब्वॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, देखिए शादी की तस्वीरें

आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि सुमेर पॉपुलर टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में भी नजर आ चुके हैं, उन्होंने एक साल पहले ही यह सीरियल छोड़ दिया था। अब सुमेर, पम्मी आंटी नामक कैरेक्टर के रूप में मशहूर हैं, जो एक टिपिकल पंजाबी आंटी हैं और जिन्हें गॉसिपिंग में बेहद मजा आता है। सुमेर एक अच्छे फोटाग्राफर भी हैं और उनकी तस्वीरें देख यह साफ झलक भी रहा है। अब देखते हैं प्रियंका की तरह शाहरुख अपने इस हमशक्ल को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

प्रियंका के बाद शाहरुख का हमशक्ल भी आया सामने, चौंक जाएंगे तस्वीरें देख