विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सुल्‍तान' के खिलाफ बोल गईं अनुष्‍का शर्मा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 15 Jul 2016 01:04 PM (IST)

सलमान खान इन दिनों 'सुल्‍तान' बनकर छाए हुए हैं, वहीं इस फिल्‍म की उनकी हीरोइन अनुष्‍का शर्मा उनके खिलाफ खड़ी होती नजर आई हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। सलमान खान इन दिनों 'सुल्तान' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, मगर इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने विवादित 'रेप' कमेंट को लेकर अब भी विवादों में घिरे हुए हैं। इस मामले में उन्होंने गुरुवार को महाराष्ट्र महिला आयोग के सामने पेश होने से भी इंकार कर दिया। वहीं अब इस विवादित कमेंट पर 'सुल्तान' की हीरोइन अनुष्का शर्मा उनके खिलाफ खड़ी नजर अाईं।

'गदर' का यह मासूम बच्चा हो गया गबरू जवान, अब बनकर आ रहा हीरो

सलमान ने 'सुल्तान' की थकाने वाली शूटिंग को लेकर कहा था कि उन्हें रेप पीडि़ता की तरह महसूस होता था। इस पर ही बवाल मच गया, लोग चौतरफा उनकी आलोचना करने लगे। यहां तक कि सलमान के फैंस भी उनके खिलाफ खड़े नजर आए। कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी कहा कि सलमान को ऐसा नहीं बोलना चाहिए। हालांकि कई सितारे बोलने से बचते भी नजर आए। मगर अनुष्का ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी है।

रितिक रोशन एक झटके में हुए इतने मालामाल, पीछे छूट गए सलमान

सलमान के विवादित 'रेप' कमेंट पर अनुष्का ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हम निश्चित तौर पर समझते हैं कि यह असंवेदनशील था। लोगोंं को जरूर इस बात का एहसास होना चाहिए कि एक ऐसा शब्द नहीं है, जिसे इतने हल्के में इस्तेमाल किया जाए। सिर्फ सितारे ही नहीं, हम सभी जो बोलते हैं, उसके प्रति हमारी जिम्मेदारी होती है।' सच में अनुष्का ने जो कहा, उससे आप भी जरूर सहमत होंगे।

कुछ ऐसा बोले रणवीर, दीपिका पादुकोण से शादी का सच आ गया सामने