विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब कंगना ने अपनी ही फिल्‍म का क्‍यों उड़ाया मजाक?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 08 Jul 2015 12:27 PM (IST)

कंगना रनोट ने हाल ही में अपनी ही फिल्‍म 'आई लव न्‍यूयॉर्क' के प्रोड्यूसर भूषण कुमार को कानूनी नोटिस भेज दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनोट ने उनकी इजाजत के बिना इस फिल्‍म को रिलीज करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कंगना रनोट ने हाल ही में अपनी ही फिल्म 'आई लव न्यूयॉर्क' के प्रोड्यूसर भूषण कुमार को कानूनी नोटिस भेज दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनोट ने उनकी इजाजत के बिना इस फिल्म को रिलीज करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

अगले साल दिवाली पर इन फिल्मों के साथ भिड़ेंगे अजय और रणबीर

अब खबर है कि उन्होंने एक इंवेट में इस फिल्म का मजाक भी उड़ाया है। जी हां, वैसे इस इवेंट के दौरान कंगना ने ना ही कानूनी नोटिस के बारे में कोई बात की और ना ही इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कुछ बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए हम लोगों को एप्रोच नहीं किया गया है।

एक दूजे के हुए शाहिद-मीरा

भूषण कुमार के बारे में उन्होंने कहा, 'वह मुझसे कह रहे हैं फिल्म निकल जाएगी। वह एक डॉक्टर की तरह बात कर रहे हैं, जो अपने मरीज को इंजेक्शन देने से पहले निकल जाएगी कहते हुए आंखें बंद करने को बोलता है। इसलिए मैंने कहा, ठीक है।' आपको बता दें कि फिल्म 'आई लव न्यूयॉर्क' कुछ सालों से कई कारणों से रिलीज नहीं हो पा रही थी।

शाहिद कपूर ने की मीरा राजपूत से शादी, देखें तस्वीरें

जिस तरह से फिल्म बनी थी, उसको लेकर प्रोड्यूसर खुश नहीं थे। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई थी कि फिल्म के लीड हीरो सनी देओल ने अपने हिस्से को डब करने से इंकार कर दिया था। खैर, यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। राधिका राव ने इसे निर्देशित किया है।

हेमा ने ट्वीट कर बच्ची के पिता को बताया उसकी मौत का जिम्मेदार !

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, ये बात सामने आई है कि कंगना को डर है कि यह फिल्म उनके करियर के लिए दिक्कत पैदा कर सकती है, क्योंकि पहले 'क्वीन' और फिर 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के बाद वो सचमुच में बॉलीवुड की 'क्वीन' बन गई हैं और ऐसे में अगर कोई उनकी फिल्म फ्लॉप हो जाए, ये वो बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।