विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दीया और बाती हम' के सेट पर हुआ हादसा, दो घायल

By Edited By:
Published: Fri, 04 Jul 2014 10:10 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jul 2014 10:26 AM (IST)

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' के सेट पर कल एयर कंडीशनर फट गया और इस हादसे में दो टेक्निशियन घायल हो गए। राहत

News Article Hero Image

मुंबई। लोकप्रिय टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' के सेट पर कल एयर कंडीशनर फट गया और इस हादसे में दो टेक्निशियन घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सीरियल के किसी कलाकार या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, इस हादसे में जो दो टेक्निनिशन घायल हुए थे, उन्हें तुरंत ऑर्बिट हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया था। बताया जा रहा है कि एसी का कंप्रेसर फटने की वजह सेट पर ब्लास्ट हुआ। हादसे के बाद सेट पर लगी आग को बुझाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया था।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस हादसे में सेट पर कितना नुकसान हुआ है। सीरियल के किसी कलाकार या निर्माता से भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पिछले साल कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट पर जबरदस्त आग लगी थी, जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ था।

पढ़ें: शादी के बाद भी पति को सर बुलाती हैं दीया और बाती की संध्‍या

क्लिक करके जानिए , कॉमेडी नाइट्स के कपिल शर्मा को लगा कौन सा बड़ा झटका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।