कमाल आर खान के साथ ट्विटर पर झगड़ा होने के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा को बहुत बड़ा झटका लगा है। कपिल शर्मा यशराज फिल्म्स की

मुंबई। कमाल आर खान यानी केआरके के साथ ट्विटर पर झगड़ा होने के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा को बहुत बड़ा झटका लगा है। कपिल शर्मा यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बैंक चोर' से बाहर हो गए हैं।
आपको याद दिला दें कि कपिल शर्मा ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की थी लेकिन अब खुद यशराज फिल्म्स ने इस बात की घोषणा की है कि कपिल अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। प्रोडक्शन हाउस ने कहा है कि आपसी सहमति से दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए है। यह फिल्म अब कपिल शर्मा के बिना बनेगी। यशराज फिल्म्स के बिजनेस एंड क्रिएटिव हेड, यूथ फिल्म्स आशीष पाटिल ने कहा ' सही समय आने पर हम भविष्य में साथ काम करेंगे।'
कपिल इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थे, इसलिए फिल्म से बाहर होना कपिल के लिए बहुत बड़ा झटका है। सूत्रों का कहना है कि कपिल के साथ काम करने के लिए यशराज ने कई बड़ी हीरोइनों से बात की थी, लेकिन किसी ने भी कपिल की हीरोइन बनने में दिलचस्पी नहीं ली। हाल में खबर आई थी कि नरगिस फाखरी ने भी कपिल की हीरोइन बनने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर कमाल आर खान ने कपिल का मजाक भी उड़ाया था, जिसके बाद दोनों के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग शुरू हो गई थी और कमाल खान गाली-गलौज पर उतर आए थे।
कॉमेडी फिल्म बैंक चोर को बम्पी निर्देशित कर रहे हैं। कपिल ने अभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। यह फिल्म अगले साल 6 मार्च को रिलीज होगी।
पढ़ें: ट्विटर पर केआरके ने दी कपिल शर्मा को गालियां
क्लिक करके जानिए, किसने कपिल शर्मा पर लगाया डॉन के जरिए अपनी सुपारी देने का आरोप
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।