विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कपिल शर्मा ने दी डॉन को मेरी सुपारी'

By Edited By:
Updated: Thu, 03 Jul 2014 12:07 PM (IST)

कमाल आर खान यानी केआरके और स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा का ट्विटर वॉर फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। केआरके ने ट्विटर के जरिए

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कमाल आर खान यानी केआरके और स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा का ट्विटर वॉर फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। केआरके ने ट्विटर के जरिए ही आरोप लगाया कि कपिल शर्मा ने एक डॉन को उनकी सुपारी दी है।

केआरके ने ट्विटर पर लिखा, 'एक शख्स मुझे फोन करके कह रहा है कि वो डॉन है और कपिल शर्मा ने उसे मेरी सुपारी दी है।' केआरके ने ट्विटर पर इस शख्स के फोन नंबर का भी खुलासा किया।

इसके बाद केआरके ने एक और ट्वीट किया, 'कपिल शर्मा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने साहिल पीरजादा को मुझे धमकाने के लिए कहा या नहीं। वो दोनों दोस्त हैं या नहीं?' केआरके ने इस शख्स का मोबाइल नंबर भी ट्वीट करके शेयर किया।

हालांकि इस बीच केआरके एक और ट्वीट करके अपने रुख में कुछ नरमी के संकेत दे चुके थे। केआरके ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं अपने भाई मीका सिंह से वायदा कर चुका हूं कपिल शर्मा के बारे में कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन मैं उनकी धमकीभरी कॉल्स के लिए शिकायत जरूर करूंगा।'

केआरके और कपिल के बीच इस ट्विटर वॉर की शुरुआत कल हुई थी। केआरके कपिल के जवाबों से इतना बौखला गए थे कि खुलेआम ट्विटर पर गाली-गलौज पर उतारू हो गए थे। केआरके ने कल कपिल के खिलाफ ट्विटर पर गालियों और बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

कपिल और केआरके के बीच कैसे शुरू हुआ झगड़ा, क्लिक करके जानिए

पढ़ें: पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा?