Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन 'जज्‍बा' के लिए सीख रहीं अरबी भाषा!

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Wed, 02 Sep 2015 09:28 AM (IST)

    खबर है कि ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन इन दिनों अरबी भाषा सीख रही है। ऐश्‍वर्या फिल्‍म 'जज्‍बा' से बॉलीवुड में लगभग पांच साल बाद कमबैक कर रहीं है। ऐसे में ऐश् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अरबी भाषा सीख रही है। ऐश्वर्या फिल्म 'जज्बा' से बॉलीवुड में लगभग पांच साल बाद कमबैक कर रहीं है। ऐसे में ऐश्वर्या नहीं चाहतीं कि उनकी कमबैक फिल्म में कोई कमी रह जाए।

    पढ़ें, करीना के एक्स-बॉयफ्रेंड पर पहली बार खुलकर क्या बोले सैफ

    दरअसल, हाल ही में इस बात का खुलासा किया गया कि 'जज्बा' संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में भी रिलीज होगी। यूएई में 'जज्बा' अरबी भाषा में रिलीज होगी। ऐश्वर्या चाहती हैं कि अरबी भाषा में भी अपने किरदार को आवाज वो ही दें। इसलिए ऐश्वर्या इन दिनों अरबी भाषा सीख रही हैं।

    'आशिकी 3' पर रितिक रोशन बोले, आप चाहते हैं मैं ये करूं?

    फिल्म 'जज्बा' की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'ऐश्वर्या का मानना है कि यदि कोई दूसरा शख्स अरबी में उनके किरदार को आवाज देता है, तो वो जज्बात नहीं आ पाएंगे। उनका कहना है कि अगर कोई दूसरा शख्स उनकी आवाज को डब करता है तो उनकी परफॉर्मेंस बर्बाद हो जाएगी।'

    पामेला एंडरसन के कुत्ते ने किया 'सुसाइड', कारण भी चौंकाने वाला

    बता दें कि 'जज्बा' 9 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में शबाना आजमी और इरफान खान भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

    खबरें और भी