विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्‍का-ऐश्‍वर्या पहली बार इस फिल्‍म में होंगी साथ, मगर...!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 15 Jun 2015 02:25 PM (IST)

अनुष्‍का शर्मा के लिए दो हीरोइनों वाली फिल्‍म में काम करना कोई नई बात नहीं है। वह 'जब तक है जान' में कट्रीना कैफ और 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर चुकी हैं और अब वह करण जाैहर की फिल्‍म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्‍वर्या

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा के लिए दो हीरोइनों वाली फिल्म में काम करना कोई नई बात नहीं है। वह 'जब तक है जान' में कट्रीना कैफ और 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर चुकी हैं और अब वह करण जाैहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय के साथ नजर आने वाली हैं।

गौहर खान इस सेक्स कॉमेडी फिल्म में करेंगी कूल आइटम नंबर

जी हां, अनुष्का भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इसमें उन्हें ऐश्वर्या के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल रहा है। इस बारे में उनका कहना है, ' यह लव ट्रैंगल नहीं है, मगर इसको लेकर उत्साहित हूं, खास तौर से ऐश्वर्या के साथ काम को लेकर। मैं उनसे तब से प्यार करती हूं, जब मैं बच्ची थी। जब करण ने मुझसे कहा कि फिल्म में ऐश, रणबीर और मैं हूंगी तो उत्साह के मारे में मैं उछल पड़ी थी।'

'बजरंगी भाईजान' के नए पोस्टर से ट्रेलर के डेट का हुआ खुलासा

उन्होंने आगे बताया कि वह फिल्म में एक लीड रोल में हैं और 'दिल धड़कने दो' की तुलना में ज्यादा समय तक स्क्रीन पर नजर आएंगी। उनके मुताबिक, वह 'दिल धड़कने दो' में मेन कैरेक्टर में नहीं थी, लेकिन इसमें हैं। हालांकि खबर ये भी है कि फिल्म में अनुष्का और ऐश्वर्या के एक साथ ज्यादा सीन नहीं हैं।

दिल्ली में घर से बाहर निकलते हुए भी डरती हैं सयाली भगत!

ऐश्वर्या ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'फिल्म में मेरे और अनुष्का के लिए एक साथ कुछ खास करने को नहीं है। हम लोगों के एक साथ बहुत कम सीन है। शायद एक सीन।' खैर, जो भी हो, मगर दोनों हीरोइनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने का मौका तो मिलेगा।