विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक बच्चन इस तरह मनाएंगे ऐश्वर्या का बर्थ डे!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 01 Nov 2014 09:24 AM (IST)

ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 41वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आखिर क्या खास होगा इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई है। जन्मदिन के बारे में मीडिया से चर्चा के दौ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 41वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आखिर क्या खास होगा इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई है। जन्मदिन के बारे में मीडिया से चर्चा के दौरान ऐश के पति और एक्टर अभिषेक बच्चने ने कहा था कि इस साल तिगुना सेलेब्रेशन होने वाला है।

पहला सेलेब्रेशन उनकी पत्नी का जन्मदिन और दूसरा उनके 'हैप्पी न्यू ईयर' को-स्टार शाहरुख का 2 नवंबर को बर्थ डे और साथ ही फिल्म की जबर्दस्त सफलता का जश्न। बर्थ डे पार्टी के मेहमानों की लिस्ट के बारे में उन्होंने कहा कि सेलेब्रेशन छोटा होगा क्योंकि 'हैप्पी न्यू ईयर' इसे दिन को खास बनाने के लिए पर्याप्त है।

हालांकि अभी ऐश के जन्मदिन का कोई सटिक प्लान सामने नहीं आया है लेकिन सेलेब्रेशन ऐश के अपनी बेटी के साथ खास होगा जो कि 16 नवंबर को तीन साल की हो जाएंगी।

अभिषेक के ट्रिपल सेलेब्रेशन के साथ अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना जन्मदिन किंग खान और 'हैप्पी न्यू ईयर' टीम के साथ मनाती हैं या नहीं।

पढ़ेंः 'पीकू' में इस अंदाज में दिखेंगे अमिताभ बच्चन

पढ़ेंः ऋषि कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी