विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पद्मावती' में हुई ऐश्वर्या राय की एंट्री तो बढ़ जाएगी दीपिका की मेहनत!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 09 Dec 2016 11:14 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 01:03 PM (IST)

अगर भंसाली की पिछली फ़िल्में देखें, तो दो एक्ट्रेसेज को लेकर स्पेशल डांस नंबर की शुरुआत उन्होंने 'देवदास' से की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। संजय लीला भंसाली अपनी अगली हिज़्टोरिकल फ़िल्म 'पद्मावती' को 'ऐतिहासिक' बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसीलिए ऐश्वर्या राय बच्चन को भी फ़िल्म से जोड़ने की तैयारी भंसाली कर रहे हैं।

'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण टाइटल रोल निभा रही हैं, जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में हैं और शाहिद कपूर पद्मावती के हज़्बैंड राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि संजय लीला भंसाली एक ख़ास डांस नंबर के लिए ऐश को फ़िल्म से जोड़ना चाहते हैं। ये भंसाली का ट्रेडमार्क डांस आयटम होगा, जिसमें दो हीरोइनों की जोड़ी संगीत की दिलकश लय और भव्य सेट पर थिरकती नज़र आती है। अब ये अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है कि 'पद्मावती' में किन दो एक्ट्रेसेज की जोड़ी थिरकेगी, क्योंकि फ़िल्म में अदिति राव हैदरी रणवीर सिंह के अपोज़िट हैं।

इसे भी पढ़ें- हालात ही ऐसे हो गए, ऐश्वर्या राय हो गईं इमोशनल और उठाया ये क़दम

अगर ऐश 'पद्मावती' से जुड़ती हैं तो वो दीपिका के साथ डांस की जुगलबंदी करेंगी। ऐश बेहतरीन डांसर हैं, लिहाज़ा उनसे क़दम मिलाने के लिए दीपिका को कड़ी मेहनत करनी होगी। ज़ाहिर है 'पद्मावती' का ये डांस आयटम भी स्पेशल होने वाला है। ख़बर है कि इस डांस नंबर को रेमो डिसूजा कॉरियोग्राफ़ करेंगे। अगर भंसाली की पिछली फ़िल्में देखें, तो दो एक्ट्रेसेज को लेकर स्पेशल डांस नंबर की शुरुआत उन्होंने 'देवदास' से की थी, जिसमें 'डोला रे, डोला रे' गाने में ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित थिरकती दिखाई दी थीं। ये हिंदी सिनेमा के क्लासिक डांस नंबर्स में शामिल है।

इसे भी पढ़ें- देखिए, आदित्य-श्रद्धा के शरारत में लिपटे रोमांस की ये पहली तस्वीर

इसके बाद 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने उसी मैजिक को 'पिंगा' गाने में रीक्रिएट किया। 'पद्मावती' के स्पेशल सांग से अगर ऐश्वर्या जुड़ती हैं तो ये भंसाली के साथ उनका चौथा एसोसिएशन होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।