विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, आदित्य और श्रद्धा कपूर के शरारत में लिपटे रोमांस की ये पहली तस्वीर!

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Fri, 09 Dec 2016 12:06 PM (IST)

आदित्य और श्रद्धा सुपर हिट फ़िल्म 'आशिक़ी 2' के बाद इस फ़िल्म से कमबैक कर रहे हैं, लिहाज़ा श्रद्धा ने लिखा है- ''और हम वापस आ गए हैं।''

News Article Hero Image

मुंबई। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फ़िल्म 'ओके जानू' का फ़र्स्ट लुक आ गया है। श्रद्धा ने फ़िल्म की पहली झलक सोशल मीडिया में शेयर की है, जो काफी दिलचस्प है।

फ़िल्म का पहला पोस्टर काफी रोमांटिक है और आदित्य-श्रद्धा शरारती अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। आदित्य श्रद्धा के लिप्स पर किस करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन श्रद्धा मुस्कराते हुए आदित्य के लिप्स पर रखे अपने हाथ को किस कर रही हैं। अब इस शरारत भरे रोमांस की कहानी क्या है, ये 13 जनवरी को पता चलेगा, जब फ़िल्म रिलीज़ होगी, जैसा कि इसकी टैगलाइन ज़ाहिर कर रही है- फिगर आउट कर लेंगे 13 जनवरी, 2017 को। आदित्य और श्रद्धा सुपर हिट फ़िल्म 'आशिक़ी 2' के बाद इस फ़िल्म से कमबैक कर रहे हैं, लिहाज़ा श्रद्धा ने लिखा है- ''और हम वापस आ गए हैं।''

इसे भी पढ़ें- ड्वेन जॉनसन ने दिया जवाब, बेवॉच के पहले ट्रेलर से क्यों ग़ायब हैं प्रियंका चोपड़ा

'ओके जानू' पिछले साल आई मणि रत्नम की हिट तमिल फ़िल्म 'ओ कंधल कणमनी' का हिंदी रीमेक है, जिसे शाद अली ने डायरेक्ट किया है, जबकि करण जौहर फ़िल्म के प्रोड्यूसर हैं।