विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी ऐश्वर्या

By Edited By:
Updated: Mon, 19 May 2014 12:24 PM (IST)

दर्शक बेसब्री से मिस व‌र्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पहले खबर थी कि ऐश मणिरत्नम की फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगी, लेकिन अब चर्चा है कि ऐश संजय गुप्ता की थ्रिलर फिल्म जज्बा से कमबैक करेंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। दर्शक बेसब्री से मिस व‌र्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पहले खबर थी कि ऐश मणिरत्नम की फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगी, लेकिन अब चर्चा है कि ऐश संजय गुप्ता की थ्रिलर फिल्म जज्बा से कमबैक करेंगी।

संजय गुप्ता ने 16 मई को ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। गुप्ता ने लिखा कि ऐश उनकी फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने लिखा कि ऐश एक्शन थ्रिलर फिल्म जज्बा में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। बताया जाता है कि गुप्ता पहली बार ऐश के साथ काम करेंगे। इससे पहले वे कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। ऐश के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

ऐश बेटी आराध्या की देखभाल के चलते काफी समय से ही फिल्मों से दूर हैं। लेकिन अब वे जल्द ही फिल्मों में कमबैक कर रहीं हैं।

पढ़ें : क्या बच्चन परिवार में आएगा नन्हा मेहमान?

पढ़ें : अभिषेक-ऐश्वर्या की शादीशुदा जिंदगी