विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा जब निकलीं शॉपिंग पर, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Sun, 23 Apr 2017 09:49 AM (IST)

हाल ही में न्यासा तब चर्चा का विषय बन गई थीं जब सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी मॉम काजोल की ही टांग खिंचाई कर दी थी।

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा जब निकलीं शॉपिंग पर, देखें तस्वीरें
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा जब निकलीं शॉपिंग पर, देखें तस्वीरें

मुंबई। समाज में बेटियों को लेकर चिंताजनक स्थिति है। कन्या भ्रूणहत्या से लेकर दहेज़ तक पर उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन, इन्हीं बेटियों के लिये एक अच्छी बात यह है कि फ़िल्म इंडस्ट्री में उनका जलवा बढ़ता ही जा रहा है। उनकी एक झलक की खातिर फैंस दीवाने हुए जाते हैं। इसी बीच जब मंगलवार को फेमस एक्ट्रेस काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ नज़र आयीं तो फोटोग्राफर्स खुद को रोक नहीं सकें।

काजोल अपनी बिटिया न्यासा के साथ शॉपिंग करने के लिए निकलीं थीं। इन तस्वीरों में न्यासा काफी सीरियस लग रही हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं असल में न्यासा काफी फन लविंग हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि अजय देवगन के ट्विटर या इंस्टा अकाउंट से उनकी बेटी नायसा ने अजय की तरफ से कुछ लिख कर या कोई तस्वीर शेयर कर दी है और अजय को बाद में मालुम हुआ कि यह तो उन्होंने शेयर किया ही नहीं! है न कमाल?

ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखीं क्या आपने, हुबहू श्रीदेवी लग रही हैं

बता दें, अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के ऐसे स्टार हैं जो अपने बच्चों को लाइम लाइट से दूर रखते हैं। इनके बेटे का नाम है युग और बेटी न्यासा। न्यासा अजय देवगन की बड़ी बेटी हैं। उनका जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था और वो अभी 14 साल की हैं। यानी कल न्यासा का बर्थडे है और लगता है ये शॉपिंग उसी सिलसिले में की जा रही है..हम्म!

एक इंटरव्यू में अजय ने बताया था कि न्यासा बहुत समझदार हैं और वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती हैं। न्यासा को किताबें पढ़ना बहुत पसंद है।

जहां तक सवाल न्यासा के एक्टिंग करने को लेकर है काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बेटी अभी एक्टिंग करने के लिए बहुत छोटी हैं और उसके दिमाग में ऐसा कुछ नहीं चल रहा है।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बेटे आरव जब आये अपने इस 'खास दोस्त' के साथ नज़र, अंदर देखें तस्वीरें

हाल ही में न्यासा तब चर्चा का विषय बन गई थीं जब सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी मॉम काजोल की ही टांग खिंचाई कर दी थी। बहरहाल, न्यासा अजय की लाडली बेटी हैं और वो कई मौके पर पापा के साथ नजर आती हैं।