विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या अजय देवगन की इस फिल्‍म के लिए नहीं मिल पा रहीं हीरोइनें?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 15 Jul 2015 12:04 PM (IST)

वैसे तो अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म 'दृश्‍यम' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्‍म 31 जुलाई को ही रिलीज होने वाली है। इसके बाद वो अगले महीने अपनी नई फिल्‍म 'बादशाहो' की शूटिंग शुरू कर देंगे। हालांकि मिलन लुथरिया की इस फिल्‍म को लेकर एक

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दृश्यम' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 31 जुलाई को ही रिलीज होने वाली है। इसके बाद वो अगले महीने अपनी नई फिल्म 'बादशाहो' की शूटिंग शुरू कर देंगे। हालांकि मिलन लुथरिया की इस फिल्म को लेकर एक पंगा है।

करिश्मा और उपेन अगले साल कर सकते हैं शादी

दरअसल, फिल्म 'बादशाहो' के हीरो के तौर पर तो अजय देवगन को तो फाइनल कर लिया गया है और अगले महीने उनके द्वारा शूटिंग शुरू करने की भी योजना है, मगर अब तक इस फिल्म के लिए किसी भी हीरोइन को फाइनल नहीं किया गया है।

परिणीति चोपड़ा बन सकती हैं धौनी की पत्नी साक्षी

बताया जा रहा है कि यह फिल्म दो हीरोइनों वाली है और मिलन लुथरिया अब तक किसी भी हीरोइन को फाइनल करने को लेकर अपना माइंड मेकअप नहीं कर पाए हैं। ऐसे में तो अब यही कहा जा सकता है कि इस मामले में मिलन लुथरिया की मदद करने को अजय देवगन को सामने आना चाहिए।