विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिनेता अजय देवगन बन गए हैं दो बच्चियों के पिता!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 29 May 2015 01:34 PM (IST)

अभिनेता अजय देवगन कुछ समय से बड़े पर्दे से गायब हैं, मगर जल्‍द वो वापसी करने वाले हैं और उनके बारे में खबर है कि दो बच्चियों के पिता बन गए हैं ! जी हां, चौंकिए मत, यह बिल्‍कुल सच है, मगर वो रियल लाइफ में नहीं, बल्कि रील लाइफ

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेता अजय देवगन कुछ समय से बड़े पर्दे से गायब हैं, मगर जल्द वो वापसी करने वाले हैं और उनके बारे में खबर है कि दो बच्चियों के पिता बन गए हैं ! जी हां, चौंकिए मत, यह बिल्कुल सच है, मगर वो रियल लाइफ में नहीं, बल्कि रील लाइफ में दो बच्चियों के पिता बन गए हैं।

वैसे रियल लाइफ में उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग। वो इन दिनों अपनी दो फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म 'शिवाय' का फर्स्ट लुक सामने आया था और अब उनकी फिल्म 'दृश्यम' का भी फर्स्ट लुक जारी हो गया है। यह फिल्म अजय देवगन के फैंस के लिए बहुत खास है। पिछले कुछ सालों से हमेशा एक्शन करते और एंग्री यंग लुक में नजर आने वाले अजय देवगन इस फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में दिखने वाले हैं।

शादी से पहले ही मीरा ने शाहिद की रातों की नींद उड़ाई!

जी हां, इस फिल्म में उन्होंने एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले एक आम आदमी का किरदार निभाया है और इसमें ही वो दो बच्चियों के पिता बने हैं। उनकी पत्नी के किरदार में श्रिया शरण नजर आएंगी। इस फिल्म में तब्बू भी हैं और उन्होंने एक पुलिस वाली की भूमिका निभाई है। यह फिल्म इसी नाम से एक तेलुगू फिल्म की हिंदी रीमेक है। ओरिजनल फिल्म में मोहनलाल ने अजय देवगन की भूमिका निभाई है।

सनी लियोन ने पुलिस से कहा, मत दिलाओ पॉर्न इंडस्ट्री की याद