विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से पहले ही मीरा ने शाहिद की रातों की नींद उड़ाई!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 28 May 2015 06:10 PM (IST)

आपको बिपाशा बसु और डिनो मोरिया की हिट फिल्‍म 'राज' का वो गाना तो याद होगा 'अपनी शादी के दिन अब नहीं दूर हैं, मैं भी तड़पा करूं तुम भी तड़पा करो..!' आजकल शाहिद कपूर पर यह गाना बिल्‍कुल फिट बैठ रहा है, क्‍योंकि उनका भी कुछ यही हाल हो

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आपको बिपाशा बसु और डिनो मोरिया की हिट फिल्म 'राज' का वो गाना तो याद होगा 'अपनी शादी के दिन अब नहीं दूर हैं, मैं भी तड़पा करूं तुम भी तड़पा करो..!'

आजकल शाहिद कपूर पर यह गाना बिल्कुल फिट बैठ रहा है, क्योंकि उनका भी कुछ यही हाल हो गया है। वो अगले महीने की 10 तारीख को मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लेने वाले हैं, मगर लगता है कि अब और उनसे इंतजार नहीं हो रहा है और इस चक्कर में उनकी रातों की नींद ही उड़ गई है !

क्या आपने देखा है वरुण धवन का माइकल जैक्सन वाला टैटू?

अब उनके हाल के इंस्टाग्राम पोस्ट तो उनका यही हाल बयां कर रहे हैं। उन्हें रात-रात भर नींद नहीं आ रही है और ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। अब खुद ही पढ़ लीजिए, जो शाहिद कपूर ने पोस्ट किया है।

इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट कर अपनी इस उलझन के बारे में बताया, जो ये रहा।

तो अब आपको भी यकीन हो ही गया होगा कि शाहिद कपूर आजकल किस मुश्किल में हैं। खैर, इस बारे में अच्छे से शाहिद कपूर ही समझा सकते हैं कि आखिर वाकई में पूरा माजरा क्या है। क्या सचमुच में उनकी रातों की नींद उड़ाने वालीं मीरा राजपूत ही हैं और फिर कोई और।

सलमान खान ने 'बजरंगी भाईजान' के टीजर के बारे में किया खुलासा

वैसे जिनकी भी शादी हो गई होगी, वो बखूबी शाहिद कपूर की इस मुश्किल को समझ रहे होंगे। हाल ही में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत को 28 लाख की अंगूठी देने की वजह से भी चर्चा में थे। दोनों के 10 जून को ग्रीस में शादी रचाने की खबर है। अब तो हम बस यही कहेंगे शादी से पहले शाहिद कपूर थोड़ा आराम कर लें, वरना उनकी मुश्किल और बढ़ जाएगी।