विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण धवन ने दिखाया माइकल जैक्‍सन वाला टैटू

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 28 May 2015 12:17 PM (IST)

वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली ‍फिल्म 'एबीसीडी 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके प्रचार के लिए वो फिल्म की ‍पूरी टीम यानी को-स्टार श्रद्धा कपूर और निर्देशक रेमो डिसूजा के साथ तमाम टीवी शोज पर नजर आ रहे हैं और कई इवेंट में भी हिस्‍सा ले रहे

News Article Hero Image

मुंबई। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एबीसीडी 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके प्रचार के लिए वो फिल्म की पूरी टीम यानी को-स्टार श्रद्धा कपूर और निर्देशक रेमो डिसूजा के साथ तमाम टीवी शोज पर नजर आ रहे हैं और कई इवेंट में भी हिस्सा ले रहे हैं।

सलमान ने किया खुलासा, कब आने वाला है 'बजरंगी भाईजान' का टीजर

डांस पर आधारित इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने हाथ पर माइकल जैक्सन का एक टैटू भी बनवाया है, जिसे उन्होंने मीडिया के सामने जगजाहिर भी कर दिया है। ये रहा उनका वो खास टैटू।

रेमो डिसूजा ने 'एबीसीडी' नाम से फिल्म बनार्इ थी, यह फिल्म इसी का का सीक्वल है। इसमें श्रद्धा कपूर को वरुण धवन की प्रेमिका के रूप में दिखाया गया है। मंगलवार को वरुण धवन उनके साथ इस फिल्म के प्रचार के लिए एक इवेंट में नजर आए तो उनके साथ प्रभु देवा भी थे। इस प्रचार इवेंट में ही उन्होंने मीडिया को अपना यह टैटू भी दिखाया। इस फिल्म के लिए वरुण धवन और श्रद्धा कपूर दोनों ही कड़ी मेहनत की है। उम्मीद करते हैं दशकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी।

सलमान खान अपने फैंस के लिए ये भी करने को तैयार