विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय देवगन की बेटी नीसा को पसंद आया 'शिवाय' का ट्रेलर

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 03 Aug 2016 12:46 PM (IST)

इसी साल दीवाली पर रिलीज हो रही 'शिवाय' अजय की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म है। फिल्म से सायशा सैगल डेब्यू कर रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' की शूटिंग पूरी हो चुकी है, और फिल्म का ट्रेलर 7 अगस्त को इंदौर में रिलीज होने वाला है। अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' के साथ दर्शक इसे सिनेमाघरों में भी देख सकेंगे।

'शिवाय' के ट्रेलर को लेकर इंडस्ट्री में काफी उत्सुकता है। फिल्म के रोमांचक पोस्टरों ने भी उत्सुकता बढ़ाने में काफी योगदान किया है। मगर, अजय देवगन ट्रेलर को लेकर काफी कांफिडेंट हैं, क्योंकि उनकी बेटी नीसा को ट्रेलर काफी पसंद आया है। अजय के करीबी सूत्रों के मुताबिक उन्होंने दोस्तों के लिए ट्रेलर की स्क्रीनिंग करने से पहले अपनी फैमिली की प्रतिक्रिया जाननी चाही। नीसा का ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद अजय का कांफिडेंट काफी बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान की भी शर्ट उतरवा चुके हैं कॉरियोग्राफर गणेश हेगड़े

इसी साल दीवाली पर रिलीज हो रही 'शिवाय' अजय की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म है। फिल्म से सायशा सैगल डेब्यू कर रही हैं। वहीं, सलमान खान के केमियो की भी खबर है।