विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब और तेज होगी अजय देवगन और करण जौहर की 'जंग'!

By Edited By:
Updated: Thu, 11 Sep 2014 12:00 PM (IST)

निर्माता निर्देशक करण जौहर और अजय देवगन के बीच पहले ही अनबन चल रही है और अब दोनों का झगड़ा और विकराल रूप ले सकता

News Article Hero Image

नई दिल्ली । निर्माता निर्देशक करण जौहर और अजय देवगन के बीच पहले ही अनबन चल रही है और अब दोनों का झगड़ा और विकराल रूप ले सकता है।

खबर है कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म उंगली और अजय देवगन की एक्शन जैक्सन एक साथ 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। एक्शन जैक्शन के निर्माता गोर्धन तनवानी ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि उनकी फिल्म 5 दिसंबर को ही रिलीज होगी।

आपको बता दें कि अजय देवगन और करण जौहर के झगड़े की वजह से काजोल ने भी करण जौहर से बात करनी बंद कर दी है। बताया जाता है कि काजोल और करण की दोस्ती उनके पति अजय देवगन और करण जौहर के बीच हुई अनबन की वजह से टूटी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ महीने पहले अजय देवगन को पता चला था कि करण ने उनके खिलाफ कोई खराब कमेंट किया है। हालांकि जब अजय देवगन ने इस बारे में करण से फोन पर सफाई मांगी तो करण ने ऐसे किसी भी कमेंट से इंकार कर दिया था। इसके बाद से ही करण और काजोल के बीच भी दूरियां आ गईं। हाल में लैक्मे फैशन वीक के दौरान मनीष मल्होत्रा के शो में करण और काजोल के मतभेद तब खुलकर सबके सामने आ गए, जब दोनों ने वहां मौजूद होने के बावजूद एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं।

पढ़ें: अजय देवगन ने खत्‍म की इस स्‍टार से अपनी दुश्‍मनी

पढ़ें: करण जौहर की शक्‍ल भी नहीं देखना चाहती काजोल