विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो इतना बढ़ गया है काजोल और करण जौहर का झगड़ा

By Edited By:
Updated: Thu, 28 Aug 2014 01:16 PM (IST)

कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज़ खान और कुछ कुछ होता है जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली करण जौहर और काजोल की जोड़ी में

News Article Hero Image

मुंबई। कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज़ खान और कुछ कुछ होता है जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली करण जौहर और काजोल की जोड़ी में अब अनबन इतनी बढ़ गई है कि दोनों एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते।

हाल में लैक्मे फैशन वीक के दौरान मनीष मल्होत्रा के शो में दोनों के मतभेद तब खुलकर सबके सामने आ गए, जब दोनों ने वहां मौजूद होने के बावजूद एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं। सूत्रों के मुताबिक, काजोल करण जौहर से पहले ही इस शो में पहुंच गई थीं और दोनों ने शो में अलग-अलग गेट से एंट्री की।

बताया जाता है कि काजोल और करण की दोस्ती उनके पति अजय देवगन और करण जौहर के बीच हुई अनबन की वजह से टूटी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ महीने पहले अजय देवगन को पता चला था कि करण ने उनके खिलाफ कोई खराब कमेंट किया है। हालांकि जब अजय देवगन ने इस बारे में करण से फोन पर सफाई मांगी तो करण ने ऐसे किसी भी कमेंट से इंकार कर दिया था। इसके बाद से ही करण और काजोल के बीच भी दूरियां आ गईं।

पढ़ें: सबके सामने रो पड़ी काजोल

पढ़ें: पहली बार मां से पूछकर सेक्‍स कॉमेडी बनाएंगे करण जौहर