विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार सेक्स कॉमेडी बनाएंगे करण जौहर, मगर मां से पूछकर

By Edited By:
Updated: Tue, 26 Aug 2014 01:10 PM (IST)

पारिवारिक फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक करण जौहर इस बार धर्मा प्रोडक्शंस की परंपरा को तोड़कर सेक्स कॉमेडी फिल्म बनाएंगे। लेकिन मां की इजाजत लेकर ही

News Article Hero Image

मुंबई। पारिवारिक फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक करण जौहर इस बार धर्मा प्रोडक्शंस की परंपरा को तोड़कर सेक्स कॉमेडी फिल्म बनाएंगे। लेकिन मां की इजाजत लेकर ही वो सेक्स कॉमेडी बनाएंगे।

गिप्पी फिल्म से निर्देशक के तौर पर पारी की शुरुआत करने वाली सोनम नायर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के लिए इस फिल्म को निर्देशित करेंगी। सोनम ने बताया, 'मैंने करण जौहर को स्क्रिप्ट दिखाई थी। उन्होंने स्क्रिप्ट को ओके किया और मुझे आगे बढऩे के लिए कहा।' सोनम का कहना है कि उनकी यह फिल्म ग्रैंड मस्ती या देल्ही बेली जैसी नहीं होगी।

करण ने इस बात की पुष्टि की कि धर्मा प्रोडक्शंस पहली बार सेक्स कॉमेडी बनाने जा रहा है। उनके मुताबिक, इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बतौर करण, 'इस फिल्म को बनाने से पहले मुझे अपनी मां की इजाजत लेनी होगी।'

पढ़ें: पहली बार एक साथ काम करेंगे बॉलीवुड के ये तीन दिग्‍गज

पढ़ें: करण जौहर से सलमान ने मांगी इतनी मोटी फीस कि जानकर आप भी रह जाएंगे दंग