विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...और रो पड़ीं काजोल

By Edited By:
Updated: Thu, 24 Jul 2014 03:04 PM (IST)

हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अभिनेत्री काजोल इतनी भावुक हो गईं और खुद को रोने से नहीं रोक पाईं। आइए जानते हैं

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अभिनेत्री काजोल इतनी भावुक हो गईं और खुद को रोने से नहीं रोक पाईं। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ कि काजोल अपने आंसू रोक नहीं पाईं।

दरअसल, लंबे अरसे बाद वे अपने बहुत पुराने दोस्त से मिलीं और बस...। बताया जाता है कि मंगलवार की रात आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन के रेड कार्पेट पर चलने के बाद काजोल अचानक रोने लगी।

कार्यक्रम में मौजूद गेस्ट बताते हैं कि कैमरे के सामने वे बड़े ही जॉली मूड में थीं। लेकिन थोड़ी ही देर बाद वे अपने पुराने दोस्त मिकी कंस्ट्रक्टर से मिलीं। काजोल मेकअप आर्टिस्‍ट मिकी को बहुत सालों से जानती हैं। दोनों ने फिल्म बेखुदी में साथ काम किया था। उसके बाद से ही दोनों में दोस्ती का रिश्ता बन गया। दोनों ने फिल्मों के अलावा बाहर भी साथ में काम किया। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि काफी सालों बाद दोनों एक दूसरे से मिले, शायद इसलिए काजोल रो पड़ीं।

सूत्रों ने बताया कि काजोल के भावुक होने का बस यही एक कारण समझ में आ रहा था। दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत हुई। काजोल को पता भी नहीं चला कि वे कैसे और कब इतनी भावुक हो गईं। आस पास मौजूद सभी लोगों ने काजोल का ये रुप देखा और चौंक गए। इसके बाद देवगन परिवार की बहू ने खुद को संभाला।

पढ़ें - काम के लिए बच्चों से समझौता नहीं

पढ़ें: काजोल के पति अजय देवगन को है केक फोबिया