विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय और रितेश देशमुख का ये मजेदार लुक देख छूट जाएगी आपकी हंसी

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 24 Sep 2016 10:15 AM (IST)

रितेश देशमुख की फिल्म बैंजो इस शुक्रवार रिलीज हुई है। बॉलीवुड से तमाम लोगो ने उनकी फिल्म के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी, वहीं अक्षय कुमार ने ट्विटर पर रितेश के साथ ये मजेदार फोटो शेयर की।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। पर्दे के पीछे दोनों की दोस्ती भी कमाल की है, इस बात से कम ही लोग वाकिफ होंगे। रितेश की फिल्म 'बैंजो' इस शुक्रवार रिलीज हुई है। बॉलीवुड से तमाम लोगों ने उनकी फिल्म केे लिए शुभकामनाएं दी, तो वहीं अक्षय ने ट्विटर पर अपनी और रितेश की एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों का मजेदार लुक देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

काजोल और अजय देवगन के बीच इस शख्स ने बढाई दूरियां

इस फोटो में अक्षय और रितेश ने विग लगा रखा है और उनका चेहरा बेहद गंभीर लग रहा है। बता दे अक्षय और रितेश हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल 3' में नजर आए थे। फिल्म में दोनों की बेहतरीन कॉमेडी देखने को मिली। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। इसके बाद अक्षय फिल्म 'रुस्तम' में नजर आए और रितेश की 'बैंजो' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन कर रही है।

'बेबी डॉल' सिंगर को मिला फैशन की दुनिया में ये सम्मान

नरगिस इससे पहले 'हाउसफुल 3' में रितेश के साथ काम कर चुकी हैं लेकिन इस फिल्म में वो अभिषेक बच्चन के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। 'बैंजो' में वो रितेश के साथ नजर आ रही हैं।