विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काजोल और अजय देवगन के बीच इस शख्स ने बढाई दूरियां

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 24 Sep 2016 01:02 PM (IST)

अजय देवगन ने ट्विटर पर अपनी और काजोल की एक फोटो शेयर किया है जिसमें एक शख्स भी नजर आ रहा है। अजय ने लिखा है कि ये शख्स मेरे और काजोल के बीच दीवार बन गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ी में से एक है। दोनों की बीच का प्यार और अंडरस्टैडिंग की हर कोई मिसाल देता है, लेकिन लगता है इस जोड़ी के बीच भी दूरियां आ गई हैं। इनके बीच दूरियां बढ़ाने वाला शख्स सतनाम सिंह हैं जोकि बास्केट बॉल खिलाड़ी हैं।

'बेबी डॉल' सिंगर को मिला फैशन की दुनिया में ये सम्मान

जी हां अजय ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें अजय के साथ काजोल और सतनाम नजर आ रहे हैं और अजय ने सतनाम को अपने और काजोल के बीच की दीवार बताया है। अरे-अरे चौंकिए मत अजय की तरह हम भी मजाक ही कर रहे हैं, दरअसल काजोल और अजय ने सतनाम के साथ एक फोटो खिंचवाई है और सतनाम इतने लंबे हैं कि वाकई में दोनों के बीच दीवार ही बनें नजर आ रहे हैं।

रितिक रोशन ने पूरा किया अपने इस डाई-हार्ड फैन का ये सपना

बता दें कि अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शिवाय' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म की मार्केटिंग और प्रमोशन का जिम्मा उनकी पत्नी काजोल ने उठा रखा है। फिल्म में अभिनय के साथ-साथ प्रोड्क्शन और डायरेक्शन का काम भी अजय ही कर रहे हैं। अजय के साथ फिल्म में सयेशा सैगल नजर आएंगी जोकि इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।