विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिवार के साथ विदेश में अपना 50 वां बर्थडे मनाकर वापस लौटे अक्षय कुमार, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 05:51 AM (IST)

बता दें कि अक्षय कुमार के जन्मदिन पर ही उनकी एक आने वाली फ़िल्म 'गोल्ड' का पोस्टर भी लांच हुआ, जो अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज़ होगी।

परिवार के साथ विदेश में अपना 50 वां बर्थडे मनाकर वापस लौटे अक्षय कुमार, देखें तस्वीरें
परिवार के साथ विदेश में अपना 50 वां बर्थडे मनाकर वापस लौटे अक्षय कुमार, देखें तस्वीरें

मुंबई। 9 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का जन्मदिन होता है। अक्षय कुमार ने इस बार अपना जन्मदिन पूरे परिवार के साथ स्विज़रलैंड में मनाया। रविवार को अक्षय सपरिवार मुंबई लौट आये हैं।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार का एयरपोर्ट लुक। बहरहाल, अक्षय के लिए यह साल काफी ख़ास है। 'जॉली एल एल बी 2' के बाद 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' भी साल की ज़बरदस्त हिट साबित हुई है।

यह भी पढ़ें: जब बेटे के साथ नज़र आये भूषन कुमार और दिव्या खोसला, जानें इनकी दिलचस्प लव स्टोरी

एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार के साथ उनका बेटा आरव भी नज़र आया। आप सब जानते हैं अक्षय ताईक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। लेकिन, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षय के बेटे आरव भी मार्शल आर्ट में माहिर हैं। अक्षय कुमार के बेटे आरव ने जुडो और कराटे दोनों में 'फर्स्ट डिग्री ब्लैक बेल्ट' हासिल किया है।

अक्षय कुमार की पत्नी अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा भी इस तस्वीर में फैंस से घिरे हुए नज़र आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पत्नी और दोनों बच्चों के अलावा और भी कुछ परिजन अक्षय कुमार के साथ स्विज़रलैंड गए थे।

यह भी पढ़ें: श्री देवी की स्टार डॉटर जाह्नवी कपूर इस फ़िल्म से कर रही हैं डेब्यू, देखें तस्वीरें

बहरहाल, बता दें कि अक्षय कुमार के जन्मदिन पर ही उनकी एक आने वाली फ़िल्म 'गोल्ड' का पोस्टर भी लांच हुआ, जो अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।