विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब बेटे के साथ नज़र आये भूषण कुमार और दिव्या खोसला, जानें इनकी दिलचस्प लव स्टोरी

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 06:54 AM (IST)

भूषण कुमार ने दिव्या के साथ वैष्णो देवी के मंदिर, कटरा, जम्मू में एक सादे समारोह में शादी की थी।

जब बेटे के साथ नज़र आये भूषण कुमार और दिव्या खोसला, जानें इनकी दिलचस्प लव स्टोरी
जब बेटे के साथ नज़र आये भूषण कुमार और दिव्या खोसला, जानें इनकी दिलचस्प लव स्टोरी

मुंबई। रविवार के दिन तमाम सेलिब्रिटी अपने-अपने कामों से थोड़ा वक़्त निकालकर अपने परिवार के साथ वक़्त गुज़ारना पसंद करते हैं। इसी सिलसिले में फ़िल्म निर्माता और बिज़नेस टायकून भूषण कुमार अपने परिवार के साथ वक़्त गुजारते स्पॉट किये गए।

आज फ़िल्म और म्युज़िक इंडस्ट्री में 'सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड' यानी 'टी सीरिज़' का एक अलग ही मुक़ाम है। इस बैनर के तले एक से एक सुपरहिट फ़िल्मों का निर्माण हुआ है। पिता गुलशन कुमार के निधन के बाद उनके बेटे भूषण कुमार ने इस कंपनी को एक नयी ऊंचाइयां दी हैं। बहुत ही कम उम्र में 'टी सीरिज़' के चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में भूषण कुमार ने कामयाबी की एक नयी इबारत लिखी है। बहरहाल, रविवार को भूषन अपनी पत्नी दिव्या खोसला और बेटे रूहान के साथ कुछ इस अंदाज़ में स्पॉट किये गए।

यह भी पढ़ें: 'फन्ने ख़ान' से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक, देखकर आप भी हो जाएंगे शॉक

भूषण कुमार ने अभिनेत्री दिव्या खोसला से साल 2005 में शादी की थी। जब इनकी शादी हुई तब दिव्या की उम्र महज 21 साल की थी। इनकी प्रेम कहानी भी दिलचस्प है। दरअसल, दिव्या खोसला ने बहुत कम उम्र में ही अपना करियर शुरू कर दिया था। उसी दौरान अनिल शर्मा के प्रोडक्शन में बन रही फ़िल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' के सेट पर पहली बार भूषण और दिव्या की मुलाक़ात हुई थी।

यह मुलाक़ात बिल्कुल ही प्रोफ़ेशनल थी। जिसके बाद, भूषण और दिव्या ने एक दूसरे को टेक्स्ट मैसेजेज़ भेजने शुरू कर दिए। दिव्या जो कि एक मिडिल क्लास पंजाबी परिवार से आती हैं, उन्होंने एक वक़्त के बाद भूषण कुमार के मैसेज के जवाब देने बंद कर दिए। इस बाबत उन्होंने एक मीडिया बातचीत में बताया था कि वो किसी ऐसे अमीर इंसान के करीब नहीं आना चाहती थीं जो बहुत ही तेज़ कार ड्राइव करता है।

बहरहाल, भूषण ने अपने एक कज़िन अजय को दिल्ली दिव्या के पास भेजते हैं कि पता करो दिव्या मेरे मैसेज का जवाब क्यों नहीं दे रहीं। जिसके बाद दिव्या को अहसास होता है कि भूषण उनको लेकर बहुत ही सीरियस हैं! बाद में दिव्या को विशेष मेहमान के रूप में भूषण कुमार अपनी बहन की शादी में बुलाते हैं और यहीं से इन दोनों के बीच एक रिश्ता बनना शुरू होता है। दिव्या की मां उन्हें कहती हैं कि भूषण एक अच्छा लड़का है और इस तरह से फरवरी 2005 में दोनों की शादी हो जाती है।

यह भी पढ़ें: श्री देवी की स्टार डॉटर जाह्नवी कपूर इस फ़िल्म से कर रही हैं डेब्यू, देखें तस्वीरें

गौरतलब है कि भूषण कुमार ने दिव्या के साथ वैष्णो देवी मंदिर, कटरा, जम्मू में एक सादे समारोह में शादी की थी। 2011 में भूषण और दिव्या के बेटे रूहान का जन्म हुआ। इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप तीनों को एक साथ देख सकते हैं!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।