विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जन्मदिन पर रजनीकांत को अक्षय कुमार ने दिया ये नया नाम!

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Mon, 12 Dec 2016 12:50 PM (IST)

अक्षय कुमार रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 में विलेन के रोल में हैं। कुछ दिन पहले मुंबई में फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक रिलीज़ किया गया था।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार रजनीकांत के साथ पहली बार 2.0 में स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। रजनीकांत के साथ काम करके अक्षय भी उनके ज़बर्दस्त फ़ैन बन गए हैं और 'थलाइवा' के जन्मदिन पर अक्षय ने किसी फ़ैन की तरह ही विश भी किया है।

रजनीकांत 12 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनकी स्टार पॉवर सिर्फ़ फ़िल्मों में ही नहीं, इसके बाहर भी नज़र आती है। फ़ैंस के लिए वो 'गॉड' से कम नहीं। रजनीकांत ने अपनी फ़िल्मों में लार्जन देन लाइफ़ करेक्टर निभाकर वो ऊंचाई हासिल की है, जिस तक पहुंचना आसान नहीं होता। रजनीकांत ने हिंदी सिनेमा के बहुत कम एक्टर्स के साथ काम किया है, जिनमें अक्षय कुमार का नाम भी अब शामिल हो गया है। अक्षय इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि रजनी सर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने की क्या अहमियत होती है। इसका अंदाज़ा उनकी बर्थडे विश से हो जाता है। अक्षय ने रजनीकांत के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करके लिखा है- ''जब आपको मालूम होता है कि आप महान व्यक्तित्व के साथ हो। जन्मदिन मुबारक रजनी सर, सुपरस्टार्स की सुप्रीम गैलेक्सी।''

इसे भी पढ़ें- सिर्फ़ इन सात एक्टर्स को मिला है रजनीकांत के साथ काम करने का मौक़ा

अक्षय कुमार रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 में विलेन के रोल में हैं। कुछ दिन पहले मुंबई में फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक रिलीज़ किया गया था, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा सलमान ख़ान भी शामिल हुए थे। ये फ़िल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज़ हो रही है। शंकर डायरेक्टिड फ़िल्म 'रोबोट' का सीक्वल है।