विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार का ये हिप्पी लुक देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 26 Jul 2016 11:37 AM (IST)

'ढिशुम' में अक्षय कुमार कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया है, जिसमें वो हिप्पी लुक में नजर आ रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रोहित धवन निर्देशित फिल्म 'ढिशुम' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार कैमियो रोल में नजर आएंगे। इस बात का जिक्र हम आपसे पहले कर चुके हैं। अब हम आपको दिखाएंगे फिल्म में उनका लुक जोकि एकदम अलग है। आज से पहले अक्षय को आपने किसी भी फिल्म में इस लुक में नहीं देखा होगा। अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म से अपने पहले लुक को शेयर किया है।

चिंकारा मामले में राहत पर सलमान ने प्रशंसकों का जताया आभार

अक्षय हिप्पी लुक में नजर आ रहे हैं, जोकि उन पर काफी सूट कर रहा है। अक्षय के अलावा फिल्म में परिणीति चोपड़ा और नरगिस फाखरी भी कैमियो रोल में नजर आएंगी और तीनों का रोल फिल्म में काफी अहम होगा।

जैकलिन फर्नांडिस ने अपनी बेइज्जती करवाने से किया इनकार!

फिल्म में लीड रोल में डॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडिस नजर आएंगी। तीनों इन दिनों जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। वरुण और जॉन दमदार का एक्शन आपको फिल्म में देखनें को मिलेगा। हाल ही में वरुण और परिणीति का एक सॉन्ग भी रिलीज हुआ है, जो लोगों को काफी पसंद आया। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।