विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवॉर्ड्स नॉमिनेशन में अक्षय हुए इग्नोर तो ट्विटर पर भड़के लोग

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 03:01 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 10:24 AM (IST)

अब देखना है कि लिस्ट में नाम भी ना देख कर ये खिलाड़ी क्या कहता है - " डोंट एंग्री मी " .

News Article Hero Image

मुंबई। अक्षय कुमार साल में चार-पांच फिल्में करते हैं , कुछ बेहद सराही जाती हैं और कुछ खूब माल कमाती हैं लेकिन उनके मेहनत का जब पुरस्कार देने की बात आती है तो इस खिलाड़ी को इग्नोर कर दिया जाता है। इस बार ऐसा हुआ तो सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे।

दरअसल इसी हफ्ते होने वाले फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की आज लिस्ट जारी की गई। सभी कैटेगरी को मिला लिया जाय तो भी अक्षय कुमार का नाम इस लिस्ट में दूर दूर तक नहीं है। अक्षय कुमार की साल 2016 में तीन फिल्में आई। ' हाउसफुल 3 , एयरलिफ्ट और रुस्तम। लेकिन अक्षय इनमें से एक के लिए भी नॉमिनेट नहीं हैं। हाल तो ये है ' ढिशुम ' में अक्षय ने कैमियो किया था लेकिन उस फिल्म का भी किसी कैटेगरी में जिक्र नहीं है। अवॉर्ड्स की लिस्ट में एक जगह अक्षय की एक फिल्म ' रुस्तम ' का नाम है लेकिन वो बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए आतिफ असलम का।

' ये रोशन की नहीं मुश्किल ' , बीती बातों पर अब यूं रिएक्ट करते हैं रितिक

अब बॉक्स ऑफिस के इस बड़े खिलाड़ी का नाम लिस्ट में न पा कर उनके फैन्स और ट्वीटरवाले भड़क उठे हैं। फिल्म फेयर अवॉर्ड ऑन सेल नाम के हैशटैग पर फैन्स का गुस्सा ट्रेंडिग हो रहा है। एक ने लिखा है - पहले स्पेशल 26 और बेबी को नज़रअंदाज़ किया गया था और अब एयरलिफ्ट को। किसी ने अवॉर्ड्स बिकाऊ बताया तो किसी ने ' जस्ट ऑसम रिप अवॉर्ड्स ' बताया है। लोगों का गुस्सा इस बात पर सबसे ज़्यादा है कि एयर लिफ्ट जैसी दिन छू लेने वाली फिल्म को भी नॉमिनेशन ना दे कर अवॉर्ड वाले साबित क्या करना चाहते हैं।

आलिया-सोनम के बीच 'दंगल - 2 ' , बड़ा 'धाकड़' मुकाबला है

अक्षय कुमार ने कई बार मज़ाक मज़ाक में ये जरूर कहा है कि वो अवॉर्ड्स शो में इसलिए नाचते हैं ताकि अवॉर्ड मिल जाए लेकिन सही मायनों में अक्षय को कभी किसी अवॉर्ड के न मिल पाने का मलाल नहीं रहा। अब देखना है कि लिस्ट में नाम भी ना देख कर ये खिलाड़ी क्या कहता है - " डोंट एंग्री मी " .

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।