विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी के लिए कुछ ऐसा कर गए अक्षय कि ट्विंकल ने कैमरे में कर लिया कैद

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 29 May 2016 06:15 PM (IST)

अक्षय कुमार के लिए काम से पहले अपना परिवार आता है। हाल ही में वो अपनी बेटी नितारा के लिए कुछ ऐसा करते दिखे, जिसे ट्विंकल कैमरे में कैद करने से खुद को नहीं रोक पाईं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। एक पिता और बेटी के बीच का रिश्ता बेहद खास होता है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अपनी बेटी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कोई भी पिता कुछ भी कर गुजरता है। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी वैसे ही किया अपनी बेटी नितारा के लिए।

'पार्वती' की बिकनी वाली तस्वीरों पर मच गया हंगामा, लोग करने लगे भद्दे कमेंट

वैसे भी जहां परिवार की बात आती है, अक्षय बहुत ही केयरिंग और प्रोटक्टिव हो जाते हैं और अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लेते हैं। अब चूंकि आम का मौसम है तो जाहिर सी बात है बच्चों को यह पसंदीदा फल कुछ ज्यादा ही लुभाता है और नन्ही नितारा को भी लगता है खूब पसंद है। इसीलिए हाल ही में अक्षय अपनी बेटी के लिए घर में लगे पेड़ से आम तोड़ते नजर आए और इस दौरान नितारा बहुत ही बेसब्री से इंतजार करती दिखी।

शबाना आजमी ने शेयर किया चौंकाने वाला लुक, क्या आपने देखा?

वहीं इस यादगार पल को कैमरे में कैद करने से अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना बिल्कुल भी नहीं चूकींं। उन्होंने एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें अक्षय आम तोड़ते नजर आ रहे हैं, जो कि बहुत उंचाई पर है और नितारा बहुत ही ध्यान से ऐसा करते हुए उन्हें देख रही है। लीजिए हाजिर है आपके सामने सारी कहानी बयां करती वो तस्वीर।

ऐसा क्या हुआ कि सोफिया अब कभी नहीं बनाएंगी शारीरिक संबंध

ट्विंकल अक्सर नितारा के साथ अक्षय की खूबसूरत पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो कि अब इंटीरियर डिजाइनर से एक राइटर भी बन चुकी हैं। अक्षय को बेस्ट डैड भी कह सकते हैं। नितारा को वो खिलाते, पढ़ाते, घूमाते हर छोटी-छोटी खुशी देते नजर आ चुके हैं।