विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाप रे! 51 डिग्री सेल्सियस की आग उगलती गर्मी में अक्षय ने की शूटिंग

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 19 Nov 2014 11:12 AM (IST)Updated: Wed, 19 Nov 2014 11:38 AM (IST)

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हमेशा अपनी फिल्मों में दिल-जान से काम करने के लिए जाने जाते हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हमेशा अपनी फिल्मों में दिल-जान से काम करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने आबू धाबी के रेतीले इलाके में भीषण गर्मी में अपनी अगली फिल्म 'बेबी' की शूटिंग की।

फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने काठमांडू और इस्तांबुल में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है लेकिन फिल्म की यूनिट के लिए आबू धाबी में शूट करना बेहद मुश्किल था। यहां की चिलचिलाती गर्मी, गर्म और तेज हवाएं और 50 डिग्री से ऊपर पारा। लेकिन फिल्म के लीड अभिनेता अक्षय कुमार इन प्रतिकूल परिस्थितियों में बेहद आराम से शूटिंग कर रहे थे।

प्रोडक्शन यूनिट के एक सूत्र ने कहा, 'आबू धाबी के पूरे शेड्यूल के दौरान बहुत गर्मी थी और दो दिन तक गर्मी 51 डिग्री रही। हमारे शूट में आउटडोर एक्शन भी शामिल था और हालात बहुत मुश्किल थे। हम बार-बार छाया के लिए दौड़ रहे थे और अपने सिर पर पानी डाल रहे थे। लेकिन अक्षय को देखकर लग रहा था कि उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है और जैसे हल्की गर्मी है। उन्होंने यूनिट के हौसला भी बढ़ाया और हर किसी को बेहतर देने के लिए प्रेरित किया। वो किसी और ही चीज से बने इंसान हैं।'

फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने कहा, 'ये अक्षय और पूरी टीम के लिए प्रंशसा योग्य है कि उन्होंने आबू धाबी में 51 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी में शूट किया। एक बार भी शूट कैंसल या स्थगित नहीं हुआ। अक्षय और पूरी टीम को सलाम है। '

पढ़ें: अक्षय के लिए मुसीबत लेकर आ रही है 23 जनवरी

पढ़ेंः जानिए अक्षय की अच्छी सेहत का राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।