विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार ने सास के सामने खोला पहले प्‍यार का राज, उन्‍होंने खींचे बाल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 29 Sep 2016 07:20 AM (IST)

अक्षय कुमार एक मराठी फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर मौजूद थे। तभी उन्‍हें ट्रेलर देखकर अपने पहले प्‍यार की याद आ गई और उन्‍होंने खुलकर बताया कि इसका क्‍या नतीजा हुआ था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ट्विंकल खन्ना के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे अक्षय कुमार के कई बॉलीवुड हीरोइनों के साथ अफेयर के चर्चे रहे हैं, मगर क्या आपको पता है उनका पहला प्यार कौन थी? इसका खुलासा खुद अक्षय ने किया है और वो भी तब जब साथ में उनकी सास डिंपल कपाड़िया भी मौजूद थीं। वैसे अक्षय का पहला प्यार कोई बॉलीवुड हीरोइन नहीं, बल्कि उनकी एक स्कूल टीचर थीं।

अक्षय ने मराठी फिल्म 'Kaul Mancha' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अपने पहले 'क्रश' के बारे में बताया। ट्रेलर देखकर अक्षय को इसकी याद आ गई और उन्होंने स्वीकार किया कि स्कूल के दिनों में एक टीचर पर उनका क्रश था और वो उनसे शादी करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने धोनी की फिल्म से लिया बदला!

अक्षय ने याद करते हुए बताया, 'मैं छठी क्लास में पढ़ता था और एक मराठी टीचर थीं। मैंने एक दोस्त को बताया कि मैं उनसे शादी करना चाहता हूं, तभी हम दोनों को बात करते हुए टीचर ने पकड़ लिया और मेरे दोस्त से पूछा कि मैंने क्या कहा। आपको यकीन नहीं होगा, उसने जाकर टीचर को बता दिया कि मैं उन्हें पसंद करता हूं और उनसे शादी करना चाहता हूं।'

मिलिए बॉलीवुड के टॉप 10 कॉमेडियन से, देखें तस्वीरें

इस घटना को सुनाने के बाद अक्षय हंसने लगे और कहा कि यह वाकर्इ में बहुत ही मजेदार था। साथ यह भी कहा कि कई लोगों के साथ इस तरह की घटना हो चुकी होगी। हालांकि अक्षय को इसकी वजह से शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। उनके पैरेंट्स को स्कूल बुलाया गया और उन्हें दो दिन के लिए रेस्टिगेट कर दिया गया। वहीं जब अक्षय ये सारी बातें बता रहे थे, तभी पीछे से आकर उनकी सास डिंपल ने उनके बाल भी खींचे। वैसे आपको बता दें कि दोनों के बीच काफी मजबूत संबंध हैं और अक्षय एक बेटे की तरह उनका पूरा ख्याल रखते हैं।

यह भी पढ़ें- 'मिर्जिया' की हीरोइन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खोला ये राज