विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए अक्षय कुमार के बेटे हो गए हैं कितने हैंडसम, मिस्‍ट्री गर्ल भी है साथ

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 27 Jul 2016 04:02 PM (IST)

अक्षय कुमार के बेटे आरव बेहद हैंडसम हो गए हैं। अगर यकीन नहीं आ रहा तो ये तस्‍वीरें देख लीजिए। साथ में एक मिस्‍ट्री गर्ल भी है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। अक्षय कुमार को यूं ही बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार नहीं कहा जाता। फिटनेस के मामले में उनका किसी से कोई मुकाबला ही नहीं है। मगर इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत शामिल है और लगता है उनके बेटे आरव भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर ही चल रहे हैं, जो बेहद हैंडसम भी हो गए हैं।

दीपिका पादुकोण ने किया ऐसा कमेंट, प्रेग्नेंट करीना कपूर को आ गया गुस्सा

हाल ही में आरव मुंबई एयरपोर्ट पर अक्षय के साथ दिखे। वो बेहद कूल लग रहे थे और पूरे समय स्माइल करते नजर आए। हालांकि साथ में एक मिस्ट्री गर्ल भी थी, जिसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बिल्कुल 'नागिन' की तरह दिखती है ये हीरोइन, देखकर रह जाएंगे दंग

आपको बता दें कि आरव की खेल में बेहद दिलचस्पी है और इससे जुड़ी हर तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। वहीं वो नियमित रूप से मार्शल आर्ट की क्लास अटेंड करते हैं। आरव ने चार साल की उम्र से ही मार्शल आर्ट सीखना शुरू कर दिया था। वो अपने पिता की तरह ही बेहद एक्टिव, फिट और एनर्जेटिक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आरव से मुलाकात कर चुके हैं और उन्हें एक अच्छा लड़का बताया था।

पता है शाहरुख खान की पत्नी और रणबीर कपूर के बीच का ये कनेक्शन?

फिलहाल आरव की उम्र 14 साल है और अक्षय उन्हें मीडिया से दूर ही रखते हैं। मगर अक्षय के फैंस जरूर उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखना चाहेंगे। वैसे भी इन दिनों सोशल मीडिया कई स्टार किड्स छाए हुए हैं, जिनके बॉलीवुड में एंट्री मारने की चर्चा है। इनमें शाहरुख खान और सैफ अली खान के बेटे भी शामिल हैं। वैसे अक्षय की एक बेटी नितारा भी है, जो छोटी है और बेहद क्यूट है। ट्विंकल खन्ना उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। खैर, आरव बॉलीवुड में अपना करियर बनाते हैं या नहीं, इस सवाल के जवाब के लिए अभी इंतजार करना होगा।

देखें तस्वीरें: सिंगर्स को बेरोजगार करने पर तुले हैं ये सितारे