विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण ने किया ऐसा कमेंट, प्रेग्‍नेंट करीना को लग गया बुरा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 26 Jul 2016 12:16 PM (IST)

चर्चा है कि करीना कपूर, दीपिका पादुकोण से नाराज हो गई हैं। उन्‍होंने हाल ही में एक कमेंट किया था, जिसे प्रेग्‍नेंट करीना ने बहुत पर्सनली ले लिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सगाई और शादी की अटकलों पर दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सफाई देते हुए कहा था, 'ना ही मेरी सगाई हुई है, ना ही मैं शादी करने जा रही हूं और ना ही मैं प्रेग्नेंट हूं।' अब आप सोच रहे होंगे कि दीपिका की इन बातों का करीना कपूर से क्या लेना-देना है तो जनाब ये मत भूलिए कि अापकी ये चहेती अभिनेत्री इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और चर्चा है कि दीपिका के इस कमेंट को करीना ने बहुत ही पर्सनली ले लिया है।

पिता की खातिर ट्विंकल ने किया ऐसा पलटवार, नसीरुद्दीन को पड़ा झुकना

अब भले ही आपकी नजर में दीपिका इनोसेंट हों, मगर करीना को लगता है कि दीपिका ने उन पर निशाना साधा है। मीडिया रिपोर्टों में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि दीपिका के लिए सगाई और शादी की अटकलों को खारिज करने का मतलब समझ आता है जिनकी चर्चा हो रही है, मगर करीना को यह समझ नहीं आया कि उन्होंने 'प्रेग्नेंट' होने पर क्याें सफाई दी क्योंकि किसी ने भी नहीं कहा कि वो मां बनने वाली हैं।

करिश्मा के साथ नाइट आउट करती दिखीं प्रेग्नेंट करीना, ये रहीं तस्वीरें

हो सकता है करीना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सेंसेटिव हैं। कुछ दिनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही चर्चाओं पर वो झल्ला पड़ी थीं। कहा जा रहा था कि उनकी फिल्मों का, उनके करियर का क्या होगा, अब करीना क्या करेंगी, ऐसे तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। इससे करीना बेहद परेशान हो चुकी थीं और एक मौके पर जब उनसे इस तरह के सवाल पूछ लिए गए तो उन्होंने गुस्से में जवाब देते हुए कह दिया, 'मैं प्रेग्नेंट हूं, मरी नहीं।' करीना ने यह भी पूरा यकीन दिलाते हुए कहा था कि वो आगे भी ऐसे ही फिल्मों में काम करती रहेंगी। साथ ही मीडिया से अनुरोध किया था कि उनकी प्रेग्नेंसी को राष्ट्रीय आपदा ना बनाए।

सलमान खान के घर मना गर्लफ्रेंड लूलिया के बर्थडे का जश्न, देखें तस्वीरें

आपको बता दें कि करीना दिसंबर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं, मगर अभी इसी स्थिति में अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने में लगी हैं। इन दिनों एक एड की शूटिंग कर रही हैं और इसके बाद वो सोनम कपूर के साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए काम शुरू कर देंगी। इस बीच, करीना बिल्कुल एक समान्य जीवन जी रही हैं। हाल ही में वो करिश्मा कपूर और बॉलीवुड के अन्य दोस्तों के साथ नाइट आउट करती दिखी हैं।

देखें तस्वीरें: सिंगर्स को बेरोजगार करने पर तुले हैं ये सितारे