यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
करिश्मा के साथ नाइट आउट करती दिखीं प्रेग्नेंट करीना, ये रहींं तस्वीरें
हाल ही में करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही चर्चाओं पर झल्ला पड़ी थीं, पर इतना तो जरूर है कि वो इस सिचुएशन को भी खूब एंज्वॉय कर रही हैं।

मुंबई (जेएनएन)। करीना कपूर भले ही प्रेग्नेंट हैं, मगर वो अपनी जिंदगी बिल्कुल सामान्य तरीके से जी रही हैं। एक तरफ वो अपने काम में व्यस्त में हैं तो दोस्तों के साथ मस्ती करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ रही हैं। अब वो अपनी बहन करिश्मा कपूर और व अन्य दोस्तों के साथ नाइट आउट का लुत्फ लेती दिखी हैं।
पिता की खातिर ट्विंकल खन्ना ने किया ऐसा पलटवार, नसीरुद्दीन शाह को पड़ा झुकना

संजय कपूर के घर के बाहर दोनों बहनें नजर आईं। साथ में करण जौहर भी मौजूद थे। तीनों ही काफी कूल मूड में लग रहे थे और खबर के मुताबिक, संजय कपूर के घर पार्टी करने पहुंचे थे। वहां से निकलते हुए सभी कैमरे में कैद हो गए।
सलमान खान के घर मना गर्लफ्रेंड लूलिया के बर्थडेे का जश्न, देखें तस्वीरें

संजय कपूर के बारे में आपको बता दें कि उनकी जल्द बॉलीवुड में वापसी होने जा रही है। जॉन अब्राहम और वरुण धवन की फिल्म 'ढिशुम' में संजय भी अहम भूमिका में होंगे। यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।


