विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्‍वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ की हां के बाद भी आलिया भट्ट क्‍यों छिपा रही हैं ये बात!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 09 Jun 2016 05:58 PM (IST)

आलिया भट्ट के ब्‍वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने पिछले महीने ही खुलकर हां कह दी थी, मगर पता नहीं वो क्‍यों छिपाने की कोशिश कर रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। पिछले साल 'आशिकी 3' की घोषणा होने के बाद से ही इसके हीरो-हीरोइन को लेकर चर्चाअों का बाजार गर्म था। रितिक रोशन-साेेनम कपूर जैसे कई सितारों का नाम सामने आया, मगर पिछले महीने सिद्धार्थ मल्होत्रा ने यह कंफर्म कर दिया कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और वो इस फिल्म का हिस्सा होंगे, इस तरह सारी चर्चाओं पर विराम लग गया।

मुश्किल में फंसीं बिपाशा, करण से शादी के बाद हुआ ये हाल

यहां तक कि महेश भट्ट ने भी सार्वजनिक तौर पर कह दिया कि 'आशिकी 3' के लिए सिद्धार्थ और आलिया को साइन किया गया है। उन्होंने कहा था, 'हां, यह सच है। हमने फिल्म के लिए सिद्धार्थ और आलिया को साइन किया है। वे रोल के बिल्कुल फिट हैं। जब हम फिल्में बनाते हैं तो परफेक्ट कास्टिंग तलाशते हैं। वे दोनों ही परफेक्ट हैं।'

क्या आप भी नहीं पहचानते विनोद खन्ना के बेटे को?

ऐसे में हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब आलिया ने 'आशिकी 3' साइन करने से इंकार कर दिया तो सभी चौंक गए। जब आलिया से उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ आने वाली फिल्म को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह सच है कि सिद्धार्थ और मैंने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई थी, मगर यह अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और मैं इसका हिस्सा हूं या नहीं, यह तभी बता पाउंगी जब मैं यह फिल्म साइन करूंगी।'

बात इतनी बढ़ गई कि सलमान ने रणबीर को जड़ दिया थप्पड़

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से आलिया और सिद्धार्थ के रिश्ते में तनाव बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में यह भी हो सकता है कि आलिया इस वजह से भी 'आशिकी 3' में काम करने को लेकर हां या ना नहीं कह पा रही हैं। वैसे दोनों नेे एक साथ करण जौहर की फिल्म 'स्टुुडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी और उनकी साथ में आई पिछली फिल्म 'कपूर एंड संस' भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।