Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बात इतनी बढ़ गई कि सलमान ने रणबीर को जड़ दिया थप्‍पड़

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Thu, 09 Jun 2016 04:00 PM (IST)

    दोनों के बीच पहले बहस हुई और फिर बात इतनी बढ़ गई कि सलमान ने अपना आपा खो दिया और सबके सामने रणबीर को थप्‍पड़ जड़ दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। बॉलीवुड स्टार्स की रियल लाइफ भी किसी फिल्म से कम नहीं होती। इतने ट्वीस्ट एंड टर्न होते हैं कि कभी-कभी इसकी थाह तक नहीं लग पाती। अब सलमान खान और रणबीर कपूर को ही ले लीजिए, जिनके अतीत से जुड़ी एक ऐसी बात सामने आई है, जो उनके रिश्ते में घुली कड़वाहट की असली वजह बनी थी।

    मुश्किल में फंसीं बिपाशा, करण से शादी के बाद हुआ ये हाल

    अब इन दोनों स्टार्स के बीच काफी समय से चल रहे कोल्ड वार से तो आप वाकिफ ही होंगे और अब तक इसकी मुख्य वजह कट्रीना कैफ को ही मान रहे होंगे, जो सलमान का साथ छोड़ कर रणबीर के पास चली आई थीं। ये अलग बात है कि अब कट्रीना, रणबीर को भी छोड़ चुकी हैं और एक बार फिर सलमान से उनकी करीबियां बढ़ गई हैं। मगर सलमान और रणबीर के बीच मनमुटाव की वजह सिर्फ कट्रीना नहीं हैं। दोनों के रिश्ते के बीच दरार तो कट्रीना के आने से पहले ही पड़ चुकी थी, हां ये कह सकते हैं कि कट्रीना के बीच में आने के बाद दरार और भी गहरी हो गई।

    अक्षय कुमार की एक दिन की फीस जान उड़ जाएंगे आपके होश

    सलमान और रणबीर के बीच मतभेद की असल वजह एक 'थप्पड़ कांड' है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होगा। यह घटना उन दिनों की है, जब रणबीर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था और सलमान भी यंग थे। दोनों एक मशहूर पब में पार्टी कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात हुई और बातचीत शुरू हो गई। मगर इसी बीच दोनों में किसी बात पर बहस हो गई और फिर बात इतनी बढ़ गई कि सलमान ने अपना आपा खो दिया और सबके सामने रणबीर को थप्पड़ जड़ दिया।

    बौखलाए रणबीर तुरंत पार्टी छोड़ कर चले गए। हालांकि बाद में सलमान के पिता सलीम खान ने रणबीर के पिता ऋषि कपूर से माफी भी मांगी। मगर सरेआम हुई इस बेइज्जती को कोई कैसे भुला सकता है। बाद में कट्रीना ने दोनों के बीच की दूरियों को और भी बढ़ा दिया। इस घटना के बाद से ही दोनों स्टार्स सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे से कतराते नजर आते हैं।

    खबरें और भी

    बेटी के साथ फरहान अख्तर की ये प्यारी सेल्फी क्या आपने देखी?

    वैसे यह भी कह सकते हैं कि सलमान कई मौकों पर अपना आपा खोते नजर आ चुके हैं। इसका शिकार होने वालों में रणबीर के अलावा बॉबी देअोल का नाम भी शामिल है। उन्हें भी सलमान ने किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया था, मगर बाद में धर्मेंद्र से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं था कि बॉबी उनके बेटे हैं। कहा जाता है कि सलमान की प्रेमिका रहीं ऐश्वर्या राय भी उनके गुस्से का शिकार हो चुकी हैं।