विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया ने सिद्धार्थ के साथ रिश्‍ते को लेकर वरुण धवन को बताई ये बड़ी बात!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 22 Sep 2016 03:25 PM (IST)

सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्‍पी साधने वालीं आलिया भट्ट ने वरुण धवन को वो बात बताई थी, जिसको लेकर सभी हैरान हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कभी भी रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार नहीं की, मगर हाल ही में एक लीडिंग मैगजीन ने उनके बीच ब्रेकअप होने की खबर दी। कहा जा रहा है कि दोनों अपने-अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं, इसलिए एक दूसरे से ब्रेक लेने का फैसला किया। अब सुनने में आया है कि आलिया ने अपने एक को-स्टार, जो कि उनके अच्छे दोस्त भी हैं, उनसे अपनी सारी प्रॉब्लम्स शेयर की है और वो हैं वरुण धवन।

इस गाने के लिए अजय देवगन ने 25 साल में पहली बार किया किस, देखें वीडियो

आपको बता दें कि आलिया और वरुण एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों इन दिनों फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण को सिद्धार्थ का नाम लेकर आलिया को चिढ़ाने की आदत है। हालांकि राजस्थान के कोटा में शूटिंग के दूसरे दिन आलिया, वरुण से लड़ पड़ीं।

नन बनीं सोफिया हयात ने पोस्ट की हॉट तस्वीर तो राखी सावंत ने मारा ये ताना

आलिया ने वरुण से कहा, 'सिद को लेकर मुझे मत चिढ़ाओ क्योंकि अब हम एक साथ नहीं हैं।' कुछ सेकेंड के लिए वरुण को कुछ समझ नहीं आया कि क्या कहें, मगर उसके बाद उन्होंने कभी भी आलिया को इस तरह नहीं परेशान किया। हाल ही में वरुण ने सोशल मीडिया के माध्यम से 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का सेकेंड शेड्यूल खत्म होने की जानकारी दी थी।

करीना का बर्थडे मनाने जुटा पूरा कपूर खानदान, देखें तस्वीरें