विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरियल किसर बनीं आलिया भट्ट! इस बार शाहिद के साथ लिप-लॉक

By SumanEdited By:
Updated: Tue, 14 Oct 2014 01:21 PM (IST)

लगता है आलिया भट्ट बॉलीवुड में अपनी इमेज एक सीरियल किसर की बनाने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक चार फिल्मों में काम कर

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है आलिया भट्ट बॉलीवुड में अपनी इमेज एक सीरियल किसर की बनाने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक चार फिल्मों में काम कर चुकी आलिया तीन फिल्मों में अपने को-स्टार्स के साथ लिप-लॉक कर चुकी हैं। अब सुनने में आ रहा है कि अगली फिल्म 'शानदार' में भी आलिया शाहिद कपूर के साथ एक किसिंग सीन में नजर आएंगी।

फिल्म के निर्देशक विकास बहल फिल्म के बारे में कोई जानकारी मीडिया तक नहीं पहुंचाना चाहते हैं लेकिन फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि स्क्रिप्ट में एक किसिंग सीन है, लेकिन विकास वो सीन शूट नहीं करना चाहते थे क्योंकि शाहिद आलिया की उम्र के नहीं हैं। विकास नहीं चाहते थे कि दोनों एक-दूसरे के साथ असहज महसूस करें। लेकिन शाहिद और आलिया को किसिंग का आइडिया अच्छा लगा।

इससे पहले आलिया खुलेआम बता चुकी हैं कि शाहिद की पहली फिल्म 'इश्क विश्क' देखने के बाद उन्हें शाहिद पर क्रश हो गया था।

देखें: ऊप्‍स मोमेंट की शिकार हुईं आलिया

पढ़ें: आलिया को 11 साल की उम्र में हो गया था शाहिद कपूर से प्‍यार