विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट ने भी की गौरी ख़ान की तारीफ़, देखें इन तस्वीरों संग गौरी के स्टोर का यह भव्य वीडियो

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 12 Oct 2017 09:52 AM (IST)Updated: Fri, 13 Oct 2017 09:15 AM (IST)

ज़ाहिर है वो अपने इस नए स्टोर के लिए काफी उत्साहित हैं। शाह रुख़ ख़ान ने भी गौरी के स्टोर का भव्य लुक शेयर किया है..

आलिया भट्ट ने भी की गौरी ख़ान की तारीफ़, देखें इन तस्वीरों संग गौरी के स्टोर का यह भव्य वीडियो
आलिया भट्ट ने भी की गौरी ख़ान की तारीफ़, देखें इन तस्वीरों संग गौरी के स्टोर का यह भव्य वीडियो

मुंबई। पिछले कुछ समय से किंग ख़ान शाह रुख़ की वाइफ गौरी ख़ान लगातार ख़बरों में बनी रहती हैं। दरअसल, उन्होंने अपने इंटीरियर डिज़ाइनिंग के शौक को पेशेवर रूप देते हुए मुंबई के जुहू इलाके में 'गौरी ख़ान डिज़ाइन्स' नाम से एक स्टोर खोल लिया है। उनके इस स्टोर पर आये दिन सेलेब्स का आना-जाना रहता है। इसी बीच बुधवार को आलिया भट्ट गौरी ख़ान के स्टोर पर पहुंची और उन्हें इस नए काम शुभकामनायें दीं।

आप जानते हैं कि आम तौर पर गौरी ख़ान की पहचान बॉलीवुड के किंग शाह रुख़ ख़ान की पत्नी के रूप में ही ज्यादा रही है। लेकिन, हाल के वर्षों में गौरी ने अपने आप को एक डिज़ाइनर के रूप में भी स्थापित कर लिया है। रणबीर कपूर से लेकर करण जौहर तक के बच्चों के कमरे का इंटीरियर गौरी ख़ान ने ही डिज़ाइन किया है। बहरहाल, आलिया भट्ट ने भी अपने ट्विटर पर गौरी ख़ान के काम की सराहना की है।

यह भी पढ़ें:  गौरी ख़ान के स्टोर पर पहुंची नीता अंबानी, शाह रुख़ ख़ान भी बेटे अबराम के साथ मौजूद, देखें तस्वीरें

 

बता दें कि हाल ही में गौरी ख़ान के स्टोर पर उद्यमी मुकेश अंबानी की पत्नी और कारोबारी नीता अंबानी भी पहुंची थीं। जिनकी अगुवाई के लिए शाह रुख़ ख़ान भी अपने बेटे अबराम के साथ मौजूद थे।

रणबीर कपूर से लेकर काजोल और संजय संजय लीला भंसाली से लेकर करण जौहर तक 'गौरी ख़ान डिज़ाइन्स' में पहले ही पहुंच चुके हैं।

 

गौरी ख़ान अपने सोशल साइट पर लगातार अपने स्टोर में आये स्पेशल मेहमानों की तस्वीरें शेयर करती दिखती हैं। ज़ाहिर है वो अपने इस नए स्टोर के लिए काफी उत्साहित हैं। शाह रुख़ ख़ान ने भी गौरी के स्टोर का भव्य लुक अपने ट्विटर पर शेयर किया है। यहां देखें-

यह भी पढ़ें:  बच्चन के बर्थडे पर करण जौहर ने छोड़ा ब्रह्मास्त्र , रणबीर-अलिया की नई फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।