विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इनके साथ काम करना चाहती हैं आलिया

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 11 Jan 2015 11:09 AM (IST)

बीते साल आलिया भट्ट का सोशल मीडिया पर खासा मजाक बना था। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' पर कमजोर जनरल नॉलेज को लेकर लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया था। जवाब में आलिया ने मजेदार वीडियो 'आलिया भट्ट-जीनियस ऑफ द ईयर' के जरिए खुद का मजाक उड़ाया।

News Article Hero Image

मुंबई। बीते साल आलिया भट्ट का सोशल मीडिया पर खासा मजाक बना था। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' पर कमजोर जनरल नॉलेज को लेकर लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया था। जवाब में आलिया ने मजेदार वीडियो 'आलिया भट्ट-जीनियस ऑफ द ईयर' के जरिए खुद का मजाक उड़ाया।

इस एक्ट्रेस को भी बहुत हॉट लगते हैं विराट कोहली!

इन दिनों आलिया शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'शानदार' की शूटिंग में बिजी हैं। अब आलिया की ख्वाहिश खान तिकड़ी के साथ काम करने की है। बकौल आलिया, 'हाल में मैंने सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के साथ काम करने की चाहत जाहिर की थी। दरअसल इन दिनों फिल्ममेकर अलग फिल्में बना रहे हैं। इसलिए, मेरे लिए तीनों के साथ काम करने की असीम संभावनाएं हैं। नवोदित और युवा पीढ़ी के निर्देशक प्रयोग करने में डरते नहीं हैं। इसलिए खान तिकड़ी के साथ काम करने का पूरा स्कोप है।'

इसलिए फराह की बर्थ डे पार्टी में नहीं आए शाहरुख...